🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कोलकाता समेत बंगाल के सभी जिलों का बढ़ रहा तापमान, क्या खत्म हुई ठंड की पारी?

उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय सर्दी का अहसास बना रहेगा लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तापमान बढ़ता जा रहा है।

By Tuhina Mondal, Posted By : Moumita Bhattacharya

Feb 16, 2026 14:56 IST

धीरे-धीरे दिन-रात का तापमान बढ़ता जा रहा है। हालांकि अभी तक कोलकाता का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे ही बना हुआ है लेकिन सुबह के समय में न तो कोहरा दिखाई देता है और दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तेज होने लगी है। दक्षिण बंगाल के जिलों में सर्दी का अहसास अभी तक बना हुआ है। लेकिन कब तक?

क्या अब सर्दी का मौसम कुछ ही दिनों का मेहमान रह गया है? मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय सर्दी का अहसास बना रहेगा लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तापमान बढ़ता जा रहा है।

सोमवार की सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से करीब 2.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। रविवार को कोलकाता का सर्वाधिक तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बताया जाता है कि रविवार को वातावरण में जलवाष्प की मात्रा सर्वाधिक 87 प्रतिशत रहा और न्यूनतम 36 प्रतिशत मात्रा रही।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब फिर से ठंड पड़ने की कोई संभावना नहीं है। दक्षिण बंगाल के जिलों का तापमान अब जल्द ही बढ़ना शुरू होगा। मौसम विभाग के पूर्वनुमान के मुताबिक इस माह के अंत तक कोलकाता का अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

बताया जाता है कि फरवरी के महीने में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। फिलहाल राज्य के किसी भी हिस्से में घना कोहरा होने की कोई संभावना नहीं है। गुरुवार से दक्षिण बंगाल के जिलों में दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ना शुरू हो सकता है। वर्तमान में दक्षिण अथवा उत्तर बंगाल के किसी भी हिस्से में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

Prev Article
सॉल्टलेक के कई बाजारों का होगा कायापलट, बजट में दोगुना हुआ आवंटन
Next Article
राज्य के सात अधिकारियों को नौकरी से निलंबित, SIR में आयोग की कड़ी कार्रवाई

Articles you may like: