🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सॉल्टलेक के कई बाजारों का होगा कायापलट, बजट में दोगुना हुआ आवंटन

सॉल्टलेक में मार्केट की हालत को सुधारने के लिए एक ही झटके में विधाननगर नगर निगम ने आवंटन दोगुना कर दिया है। पर अचानक क्यों आवंटन दोगुना कर सॉल्टलेक के मार्केट व बाजारों की हालत को सुधारने की पहल की जा रही है?

By Ayantika Saha, Posted By : Moumita Bhattacharya

Feb 16, 2026 11:15 IST

सॉल्टलेक के कई मार्केट की हालत को सुधारने का बीड़ा विधाननगर नगर निगम ने उठाया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में मार्केट में सुधार के लिए 2 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। पिछले साल इस खाता में मात्र 1 करोड़ रुपया ही आवंटित हुआ था। इसका अर्थ है कि मार्केट की हालत को सुधारने के लिए एक ही झटके में विधाननगर नगर निगम ने आवंटन दोगुना कर दिया है।

पर अचानक क्यों आवंटन दोगुना कर सॉल्टलेक के मार्केट व बाजारों की हालत को सुधारने की पहल की जा रही है? मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाइन शॉपिंग के साथ कदमताल मिलाते हुए खरीदारों को आकर्षित करने के उद्देश्य से ही यह फैसला लिया गया है।

इस बारे में विधाननगर की मेयर कृष्णा चक्रवर्ती ने बताया कि जीडी, ईडी, बीडी, ईसी, सीए और एबी-एसी बाजारों में मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। अब एजी, एए और एयू बाजारों की मरम्मत की योजना बनायी जा रही है। नगर निगम सॉल्टलेक के कुल 16 मार्केट की मरम्मत करने का फैसला लिया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्केट की छत और दीवारों की मरम्मत की जाएगी। पेवर टाइल्स लगायी जाएगी, बिजली के कनेक्शन का आधुनिकीकरण और शौचालयों की मरम्मत की जाएगी।

जीडी ब्लॉक व वैशाखी बाजार पर विशेष नजर

बताया जाता है कि जीडी ब्लॉक के बाजारों में पहले चरण का काम खत्म करने में करीब 1.3 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। विधाननगर के मेयर परिषद राजेश चिरीमार ने बताया कि दूसरे चरण का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। वहीं वैशाखी बाजार के लिए लगभग 70 लाख रुपए के खर्च से विशेष परियोजना शुरू करने का प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा गया है। लगभग 3 साल पहले वैशाखी बाजार में शेड टूटकर गिरने की वजह से 5 लोग घायल हो गए थे। इसलिए इस बाजार की सुरक्षा व मरम्मत पर खास तौर पर ध्यान दिया जा रहा है।

ऑनलाइन मार्केट के साथ प्रतियोगिता

विधानगर नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में काफी लोग ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं। इसकी वजह से स्थानीय बाजारों में लोगों की भीड़ कम होती जा रही है। इसलिए बाजारों को आकर्षक बनाने की कोशिशें की जा रही है। इससे आम लोग दुकानों पर आकर खरीदारी करने के लिए उत्साहित होंगे। अगर मार्केट की संरचनाएं अच्छी होंगी तो स्थानीय व्यवसायियों का रोजगार भी बढ़ेगा। उम्मीद की जा रही है कि इसके माध्यम से ही नगर निगर का राजस्व टैक्स भी बढ़ सकेगी।

Prev Article
राज्य के 7 अधिकारियों को किया गया सस्पेंड, फॉर्म 7 को लेकर नया आदेश
Next Article
राज्य के सात अधिकारियों को नौकरी से निलंबित, SIR में आयोग की कड़ी कार्रवाई

Articles you may like: