🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अब ऑनलाइन माध्यम से भी भरें 'बांग्लार युवा साथी' का आवेदन पत्र, जानिए कैसे और कहां भर सकेंगे फॉर्म?

ऑफलाइन माध्यम पर दबाव को कम करने के लिए रातोंरात ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरने की प्रक्रिया को शुरू किया गया है।

By Sayani Jowardar, Posted By : Moumita Bhattacharya

Feb 16, 2026 15:50 IST

बांग्लार युवा साथी (Banglar Yuva Sathi) परियोजना के लिए आवेदन की शुरुआत होने के पहले दिन से ही बेरोजगार भत्ता के लिए युवाओं की लंबी लाइन लग रही है। रविवार को कोलकाता से लेकर विभिन्न जिलों से भी ऐसी ही तस्वीरें सामने आयी है। अब ऑफलाइन माध्यम पर दबाव को कम करने के लिए रातोंरात ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरने की प्रक्रिया को शुरू किया गया है।

निर्धारित वेबसाइट पर जाकर धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से फॉर्म को भरना होगा। कैसे ऑनलाइन माध्यम से भरेंगे फॉर्म? आइए जान लेते हैं -

राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उससे ठीक पहले वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अंतरिम बजट पेश किया गया है जिसमें बांग्लार युवा साथी परियोजना की घोषणा की गयी। 15 फरवरी से राज्य के 294 विधानसभा केंद्रों में फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। रविवार को परियोजना के पहले दिन ही फॉर्म लेने वाले युवाओं की लंबी कतारें दिखाई दी।

ऑफलाइन माध्यम के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इसलिए अब ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन, दोनों मोड से ही फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

कहां जाकर भरेंगे फॉर्म?

बांग्लार युवा साथी परियोजना का ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले 'आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान' (Amader Para Amader Samadhan) पोर्टल पर जाना होगा। इसके लिए apas.wb.gov.in पर जाकर फॉर्म भरे।

फॉर्म भरते समय कौन से दस्तावेजों को रखें पास?

  1. माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा का एडमीट कार्ड (केवल PDF)
  2. माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा का मार्कशीट अथवा सर्टिफिकेट (केवल PDF)
  3. आधार कार्ड की कॉपी (केवल PDF)
  4. वोटर कार्ड की कॉपी (केवल PDF)
  5. पासबुक का पहला पन्ना (केवल PDF)
  6. SC/ST/OBC सर्टिफिकेट की कॉपी (केवल PDF)
  7. पासपोर्ट साइज फोटो (केवल PDF)
  8. आवेदक का हस्ताक्षर (केवल JPG या PNG फॉर्मैट)
  9. वैलिड मोबाइल नंबर। इस नंबर पर ही OTP या सिक्रेट पिन आएगा। इसी नंबर पर हर बार संपर्क किया जाएगा।

इसके बाद Apply Online विकल्प पर जाएं। मोबाइल नंबर, कैप्चा भी डाले। मोबाइल पर OTP आएगा। इसे डालकर क्लिक करने पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। सामान्य जानकारियां, दस्तावेज अपलोड कर आवेदन को सबमिट कर दें। आवेदन को सबमिट करने के लिए आवेदकों को तीन चरणों से होकर आगे बढ़ना होगा - Basic Details-Documents-Final Submit. आवेदन पत्र जमा करने के बाद आवेदन पत्र की प्रतिलिपि डाउनलोड करना मत भूलें।

इसके साथ ही युवा साथी के फॉर्म युवा व क्रीड़ा विभाग के वेबसाइट पर भी जाकर भरा जा सकेगा। इसके लिए sportsandyouth.wb.gov.in/wbyouthservices/news-events पर जाएं और होम पेज पर वर्ष 2026 पर क्लीक करें। यहां Application Form for Bangler Yuba Sathi Scheme पर क्लिक करें। यहां से फॉर्म डाउनलोड करके दस्तावेजों के साथ शिविर में जाकर आवेदन पत्र को जमा करना होगा।

Prev Article
कोलकाता समेत बंगाल के सभी जिलों का बढ़ रहा तापमान, क्या खत्म हुई ठंड की पारी?
Next Article
राज्य के सात अधिकारियों को नौकरी से निलंबित, SIR में आयोग की कड़ी कार्रवाई

Articles you may like: