🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

मध्य प्रदेश के विदिशा में पिकनिक पर जा रही बस 12 फीट ऊंची पुल से गिरी, कई घायल

मध्य प्रदेश के बिदिशा जिले में एक स्कूल बस अपने कई छात्रों को लेकर पिकनिक पर सांची जाने के लिए सुबह स्कूल परिसर से निकली थी।

By Moumita Bhattacharya

Dec 15, 2025 00:57 IST

पिकनिक पर जाते समय स्कूल बस 12 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिरकर हादसे का शिकार हो गयी। इस घटना में करीब 28 छात्र घायल हो गए हैं जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बतायी जाती है। घटना मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की बतायी जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 5 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना रविवार की सुबह की बतायी गयी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के बिदिशा जिले में एक स्कूल बस अपने कई छात्रों को लेकर पिकनिक पर सांची जाने के लिए सुबह लगभग 8 बजे स्कूल परिसर से निकली थी। सगड़ नदी के ऊपर बनी पुल से गुजरते वक्त यह बस दुर्घटनाग्रस्त होकर 12 फीट नीचे गिर गयी। दुर्घटना के समय बस में लगभग 45 छात्र सवार थे।

यह दुर्घटना सुबह करीब 10.30 बजे की बतायी जाती है। जानकारी के अनुसार बहादूरपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर नातेरान थाना इलाके में ब्रिज के ऊपर से गुजरते समय अचानक ड्राइवर ने बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया था।

मीडिया रिपोर्ट में प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया गया है कि पुल काफी पतली थी। दूसरी तरफ से आ रही एक गाड़ी को साईड देते समय ही बस पुल के एकदम किनारे पर चली गयी थी। इसके बाद ड्राइवर बस को ठीक से नियंत्रित नहीं कर सका और नीचे सुखी नदी में जा गिरा।

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त बस के अंदर से घायल बच्चों को बाहर निकाला गया। इनमें से 5 का इलाज स्थानीय एक मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। बाकी छात्रों को राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बताया जाता है कि 35 छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है। स्थानीय महकमा शासक क्षितिज शर्मा ने बताया कि घायल छात्रों के जल्द इलाज की व्यवस्था की गयी है। कुछ को तो प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ भी दिया गया है।

Prev Article
पुणे में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार
Next Article
डंडे और टॉर्च लेकर सड़कों पर उतरीं माताएं, बच्चों को चिट्टा से बचाने की मुहिम

Articles you may like: