🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'जीरो वैल्यू टिकट' के साथ बंगाल में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा आज से शुरू, साथ में जरूर रखें ये डॉक्यूमेंट्स

शुभेंदु अधिकारी सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उनकी रोजमर्रा के सफर को किफायती और आसान बनाना होगा।

By Moumita Bhattacharya

Jun 01, 2026 17:46 IST

विधानसभा चुनाव के अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को मुफ्त बस सेवाओं का वादा किया था। सरकार गठन के बाद ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 1 जून से महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया था। आज से राज्य सरकार की इस योजना की शुरुआत हो गयी।

संभावना जतायी जा रही है कि इस योजना के शुरू होने से लाखों महिलाओं को रोजमर्रा की यात्रा में आर्थिक रूप से राहत मिलेगी।

शुभेंदु अधिकारी सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उनकी रोजमर्रा के सफर को किफायती और आसान बनाना होगा। राज्य की महिलाओं ने भी इस योजना के शुरू होने से खुशी जतायी है। उनका कहना है कि इस योजना की वजह से हर महीने आवाजाही में लगने वाला उनका काफी खर्च बच जाएगा।

महिलाएं कौन सी बसों में कर सकेंगी मुफ्त में यात्रा?

मुफ्त बस यात्रा की सुविधा सभी प्रमुख सरकारी बसों में लागू होगी। इनमें CSTC, WBTC, WBST, NBSTC, SBSTC शामिल हैं। हालांकि महिलाओं को बस से सफर के दौरान अपने पास कुछ दस्तावेजों को रखना अनिवार्य हैं।

महिलाओं के लिए जारी जीरो वैल्यू पास Image - Social Media

कौन से दस्तावेज अपने पास जरूर रखें महिलाएं?

  1. वोटर कार्ड (EPIC)
  2. आधार कार्ड
  3. ड्राइविंग लाइसेंस
  4. पासपोर्ट
  5. फोटो सहित पेंशन डॉक्यूमेंट
  6. स्कूल-कॉलेज अथवा यूनिवर्सिटी का वैध परिचय पत्र
  7. केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी कर्मचारी फोटो आईडी
  8. पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा जारी फोटो आईडी

स्मार्ट कार्ड बनवाएं

बसों में मुफ्त यात्रा करने और दस्तावेजों को दिखाने के झंझट से मुक्त होना चाहती हैं तो महिलाएं स्मार्ट कार्ड बनवा सकती है। इसके लिए आपको अपने इलाके के BDO या SDO ऑफिस में जाकर आवश्यक दस्तावेज जमा कर आवेदन करना होगा।

आवेदन के साथ महिलाओं को आधार कार्ड, वोटर कार्ड, VB-G RAMG जॉब कार्ड, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, फोटो समेत पेंशन के दस्तावेज, पब्लिक लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी का आईडी कार्ड, स्कूल-कॉलेज-यूनिवर्सिटी द्वारा जारी पहचान पत्र, राज्य सरकार द्वारा जारी प्रमाण पत्र में से किसी एक की फोटो कॉपी जमा करनी पड़ेगी।

Articles you may like: