🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कोयला तस्करी मामले में फिर से सक्रिय हुई ED, दुर्गापुर समेत 12 ठिकानों पर चल रही छापेमारी

ED यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कोयला तस्करी का काला धन हवाला के माध्यम से किस रास्ते जाता था।

By Elina Dutta, Posted By : Moumita Bhattacharya

Feb 03, 2026 10:13 IST

मंगलवार की सुबह पश्चिम बंगाल में ED एक बार फिर से सक्रिय नजर आ रही है। राज्य के कई जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। कोयला तस्करी मामले में मंगलवार की सुबह दुर्गापुर, आसनसोल, बर्धमान व राज्य से बाहर दिल्ली समेत कुल 9 जगहों पर एन्फोर्समेंट डिरेक्टोरेट (ED) की छापेमारी चल रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ED यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कोयला तस्करी का काला धन हवाला के माध्यम से किस रास्ते जाता था। इसके अलावा कोयला तस्करी का प्रोटेक्शन मनी कौन-कौन लेता था, इसका पता लगाने की कोशिश भी की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्गापुर के कई ठिकानों पर ED ने तलाशी अभियान चलाया। मंगलवार की सुबह दुर्गापुर महकमा के कई जगहों पर ED की विशेष टीम ने छापेमारी की। मिली जानकारी के अनुसार ED के अधिकारियों ने बुदबुद थाना के ओसी मनोरंजन मंडल के दुर्गापुर में अम्बुजानगरी स्थित घर पर भी तलाशी अभियान चलाया।

मनोरंजन मंडल को कुछ दिनों पहले ही बुदबुद थाना के ओसी के पद पर नियुक्ति मिली है। हालांकि उन्होंने अभी तक अपना पदभार नहीं संभाला है। ED के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ भी की है। हर बार की तरह इस बार भी उनके घर को केंद्रीय बल के जवानों ने चारों तरफ से घर रखा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिटी सेंटर पुलिस फांडी के ऑफिसर इनचार्ज सुदीप्त विश्वास भी मनोरंजन मंडल के घर पर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा दुर्गापुर के सेपको टाउनशिप में रहने वाले बालू व्यवसायी प्रवीर दत्त के घर पर भी सुबह करीब 6 बजे ED के अधिकारी पहुंचे। सिटी सेंटर इलाके में अंबेडकर सरणी में भी एक घर पर ED की छापेमारी हुई। इसके अलावा पांडवेश्वर और कांकसा थाना के 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईपास के किनारे भी एक घर में ED के अधिकारियों ने तलाशी अभियान चलाया।

अजय और दामोदर नदी से बालू निकालकर राज्य के विभिन्न जगहों पर उसकी आपूर्ति की जाती थी। सरकारी नियमानुसार टेंडर में हिस्सा लेकर वैध तरीके से बालू निकालने के साथ-साथ अवैध तरीके से बालू की तस्करी का भी आरोप लगाया गया है। इसके अलावा भी बालू व्यवसाइयों के खिलाफ कई और आरोप भी लगाए गए हैं।

Prev Article
चुनाव आयोग के साथ बैठक अधुरा छोड़ बाहर निकली ममता बनर्जी, कहा - अपमानित हुए, आयोग ने किया पलटवार
Next Article
बालीगंज स्टेशन फ्लाईओवर से ट्रेन पर कूदा युवक, झूलसा, सेवा बाधित

Articles you may like: