🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

आज से विधानसभा का बजट अधिवेशन शुरू, गुरुवार को पेश हो सकता है अंतरिम बजट

बजट अधिवेशन में SIR को लेकर चल रहे विवाद पर चर्चा के साथ ही कुछ बिल भी पेश हो सकते हैं।

By Prasenjit Bera, Posted By : Moumita Bhattacharya

Feb 03, 2026 10:40 IST

विधानसभा में साल 2026 का चुनाव से ठीक पहले बजट अधिवेशन आज यानी मंगलवार (3 फरवरी) से शुरू होने जा रहा है। संभावना जतायी जा रही है कि गुरुवार को राज्यपाल सी.वी.आनंद बोस के भाषण के बाद दोपहर 2.30 बजे अंतरिम बजट पेश किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस की तीसरी सरकार का यह अंतिम बजट होने वाला है। चूंकि इस साल विधानसभा चुनाव भी होंगे इसलिए चुनाव के बाद ही पूर्णांग बजट पेश किया जाएगा। गुरुवार को मुख्य तौर पर वोट इन एकाउंट बजट पेश किया जाएगा।

गुरुवार की दोपहर 12 बजे राज्यपाल अपना भाषण देंगे। संभावना जतायी जा रही है कि बजट अधिवेशन में स्पेशल इंटेनसिव रिविजन (SIR) को लेकर चल रहे विवाद पर चर्चा के साथ ही कुछ बिल भी पेश हो सकते हैं। विधानसभा में सोमवार को सर्वदलीय बैठक और सलाहकार कमेटी की बैठक के बाद अध्यक्ष विमान बंद्योपाध्याय ने कहा, "9 फरवरी तक विधानसभा चलेगी। कुछ बिल आने की संभावना है। इस वजह से उसी के आधार पर ही कार्यक्रम तय किया जाएगा।" शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली विरोधी पार्टी भाजपा पिछले लंबे समय से विधानसभा की सर्वदलीय बैठक और सलाहकार कमेटी की बैठक में हिस्सा नहीं लेती है।

हालांकि भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बताया जाता है कि राज्यपाल के भाषण, बजट और प्रस्तावित बिल को पेश करते समय भाजपा विधायक विधानसभा में उपस्थित रहेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले यहीं आखिरी बजट होने वाला है इसलिए जानकारों का मानना है कि राज्य सरकार की ओर से लोकप्रिय परियोजनाओं या फिर चल रही परियोजनाओं का आवंटन बढ़ाने की संभावना काफी ज्यादा है। खास तौर पर 'लक्ष्मी भंडार' परियोजना के उपभोक्ताओं का भत्ता बढ़ने की संभावना है।

केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बंगाल के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं की थी, इस वजह से तृणमूल ने नरेंद्र मोदी सरकार की तीखी आलोचना भी की थी। वहीं दूसरी ओर तृणमूल की परिषदीय कमेटी का मानना है कि राज्य बजट में मुख्यमंत्री भाजपा को सवाल उठाने का कोई मौका नहीं देने वाली हैं।

Prev Article
कोयला तस्करी मामले में फिर से सक्रिय हुई ED, दुर्गापुर समेत 12 ठिकानों पर चल रही छापेमारी
Next Article
बालीगंज स्टेशन फ्लाईओवर से ट्रेन पर कूदा युवक, झूलसा, सेवा बाधित

Articles you may like: