🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बालीगंज स्टेशन फ्लाईओवर से ट्रेन पर कूदा युवक, झूलसा, सेवा बाधित

By श्याम गोपाल राय/तुहीना मंडल, Posted by: लखन भारती

Feb 04, 2026 00:24 IST

कोलकाताः सियालदह दक्षिण शाखा के बालीगंज स्टेशन पर भयानक दुर्घटना घटी। ओवरहेड तार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झूलस गया। यह दुर्घटना मंगलवार शाम साढ़े सात बजे हुई। इसके बाद बिजली का कनेक्शन काटकर रेलवे कर्मचारियों ने उस व्यक्ति को बचाया। उसे तुरंत SSKM अस्पताल ले जाया गया। जानकारी मिली है कि उसकी शारीरिक हालत गंभीर है।

सूत्रों के मुताबिक, बालीगंज फ्लाईओवर से 30 साल के उस युवक ने ट्रेन के ऊपर कूद गया। ओवरहेड तार के कारण वह झूलस गया। वहां मौजूद यात्री चीख पड़े।

यह मामला रेलवे कर्मियों की नजर में आने के बाद उस ओवरहेड तार की बिजली कनेक्शन को बंद कर उसे बचाया गया। उसे SSKM ले जाया गया। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया ? पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

इस घटना के कारण संबंधित लाइन पर कुछ समय के लिए ट्रेन परिचालन बाधित रही। शाम को दफ्तर से लौटने वाले यात्रियों का भीड़ होती है। इस वजह से लोकल ट्रेनों में भीड़ सामान्य समय की तुलना में थोड़ी अधिक रहती है। पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) शिवराम माझी ने कहा, 'बजबज लोकल ट्रेन पर एक व्यक्ति ने कूदने की कोशिश की। बालीगंज स्टेशन पर लगभग 15 मिनट तक ट्रेन सेवा बाधित रही।

Prev Article
म्यांमार भूकंप से कोलकाता और आस-पास के क्षेत्रों में झटका

Articles you may like: