दिवाली की रात को कोलकाता की आसमान में चमकेंगे दो धूमकेतु

'लेमन' नाम से लोकप्रिय यह धूमकेतु इससे पहले आखिरी बार कम से कम 1350 साल पहले धरती के करीब आया था। वहीं दूसरी तरफ 'स्वान' नामक धूमकेतु को स्पष्ट रूप से देखने के लिए दूरबीन की आवश्यकता होगी।

By Kubalay Banerjee, Posted By : Moumita Bhattacharya

Oct 18, 2025 15:23 IST

दिवाली-काली पूजा की रात को सिर्फ अपने घर और पड़ोस वाले पूजा पंडाल पर ही नहीं बल्कि आसमान पर भी नजर रखिएगा। अगर दिवाली की रात को आसमान में बादल नहीं रहे तो कोलकाता के आकाश में नजर आएंगे एक नहीं बल्कि दो-दो धूमकेतु। खगोलविदों से मिली जानकारी सी/2025 ए सिक्स अथवा 'लेमन' नाम से लोकप्रिय यह धूमकेतु इससे पहले आखिरी बार कम से कम 1350 साल पहले धरती के करीब आया था।

वहीं दूसरी तरफ सी/2025 आर टू अथवा 'स्वान' नामक धूमकेतु को स्पष्ट रूप से देखने के लिए दूरबीन की आवश्यकता होगी। बताया जाता है कि यह धूमकेतु करीब 650 सालों बाद धरती के करीब आने वाला है। इतिहास खंगालने पर जानकारी मिलती है कि 1350 सालों पहले जब आखिरी बार 'लेमन' धरती के करीब आकर वापस अपनी जगह पर लौटा था, उस समय बंगाल पर शशांक का शासन था। बताया जाता है कि उस समय दिल्ली नहीं बल्कि सबसे अधिक महत्वपूर्ण शहर कन्नौज हुआ करता था।

बताया जाता है कि कन्नौज पर अधिकार को लेकर ही हर्षवर्धन के साथ शशांक का विरोध काफी प्रबल हुआ था। लेकिन उस समय आसमान पर चमकते इस धूमकेतु पर क्या किसी की निगाहें गयी थी? आज यह कहना शायद किसी के लिए संभव न हो, लेकिन दिवाली की रात को आसमान में चमकते इन दोनों धूमकेतु पर सबकी नजरें जरूर जाने वाली हैं। खासतौर पर खगोलविद्या, आसमान और स्टार गेजिंग में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह समय बड़ा ही महत्वपूर्ण होने वाला है।

धूमकेतु 'स्वान' जिस वक्त धरती के करीब आया था, लगभग 650 सालों पहले तब दिल्ली सल्तनत पर मुगल शासकों का कब्जा था। इंडियन सेंटर फॉर स्पेस फिजिक्स की तरफ से खगोलविद संदीप चक्रवर्ती ने एई समय ऑनलाइन को बताया कि आसमान में एक साथ दो धूमकेतु दिखाई देने का मौका आम तौर पर नहीं मिलता है। इसलिए यह घटना बड़ी ही खास होने वाली है। हालांकि उन्होंने बताया कि धूमकेतु 'स्वान' ने कुछ दिनों पहले ही धरती के सबसे नजदीक का स्थान पार कर लिया है। इसलिए इसे नंगी आंखों से देख पाना संभव नहीं होगा।

Prev Article
कोलकाता पुलिस की तलाशी अभियान में 600 किलो अवैध पटाखे जब्त, 1 गिरफ्तार
Next Article
देश में पहली बार कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी नाबालिग के अग्रिम जमानत मांगने के अधिकार को मान्यता

Articles you may like: