🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

फलता विधानसभा केंद्र पर वोटों की गिनती शुरू, शुरुआत से ही भाजपा ने बनायी बढ़त, जहांगीर खान कितने नंबर पर?

राज्य में सिर्फ फलता विधानसभा केंद्र में ही पुनर्चुनाव करवाया गया था। इसलिए राज्य भर की नजरें इस विधानसभा सीट पर ही टिकी हुई है।

By Moumita Bhattacharya

May 24, 2026 10:58 IST

पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा केंद्र के चुनावी मुकाबले में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी जहांगीर खान ने पहले ही अपना नाम वापस ले लिया है। वहीं दूसरी तरफ गिरफ्तारी के डर से अधिकांश तृणमूल नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों से बाहर ही नहीं निकले।

ऐसी स्थिति में आज रविवार (24 मई) को फलता विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम घोषित होने वाला है। निर्धारित समय पर ही वोटों की गिनती का काम भी शुरू हो चुका है।

चूंकि राज्य में सिर्फ फलता विधानसभा केंद्र में ही पुनर्चुनाव करवाया गया था। इसलिए राज्य भर की नजरें इस विधानसभा सीट पर ही टिकी हुई है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि चुनाव से तृणमूल प्रत्याशी जहांगीर खान का अपना नाम पहले ही वापस ले लेने की वजह से भाजपा को पहले ही इस सीट पर बढ़त मिल चुकी है।

हालांकि इस सीट पर CPI (M) और कांग्रेस प्रत्याशी भी चुनावी मुकाबले में हैं। इस वजह से यहां त्रिकोणीय लड़ाई की स्थिति बनी हुई है।

Read Also | अगर केंद्र सरकार की योजनाओं का ही नाम बदल दिया जाएगा तो कैसे मिलेगा आवंटन : शुभेंदु अधिकारी

खासतौर पर मतगणना के अंत में वाम को कौन सा स्थान मिलता है, इसे लेकर राजनीतिक हलकों में काफी उत्सुकता है। मतगणना का काम डायमंड हार्बर वीमेंस यूनिवर्सिटी में बनाए गए मतगणना केंद्र में हो रही है। चुनाव आयोग सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि काउंटिंग सेंटर पर भाजपा, सीपीएम और कांग्रेस के एजेंट मौजूद रहेंगे लेकिन तृणमूल का कोई एजेंट नहीं रहेगा। हालांकि इस बाबत तृणमूल ने अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मतगणना केंद्र के 19 टेबल पर 21 राउंड काउंटिंग होगी। बताया जाता है कि पोस्टल बैलेट की गणना से ही भाजपा प्रत्याशी ने इस सीट पर बढ़त बनायी हुई है। समाचार लिखे जाने तक 4 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी थी और तब तक भाजपा प्रत्याशी देवांशु पांडा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।

बताया जाता है कि चौथे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी 14,093 वोटों से आगे हैं। सीपीएम प्रत्याशी शंभुनाथ कुड़मी को 11,345 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुर रज्जाक मोल्लाह को 2996 वोट मिले हैं। तृणमूल प्रत्याशी जहांगीर खान चौथे नंबर पर हैं जिन्हें 1405 वोट मिले हैं।

Articles you may like: