🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बंगाल में नई सरकार के गठन पर हर्षवर्धन नेवटिया ने दी बधाई, कहा - प्रगति में योगदान के लिए उत्सुक

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और नवगठित सरकार के अन्य सदस्यों को हमारी हार्दिक बधाई।

By Moumita Bhattacharya

May 10, 2026 11:38 IST

भारी बहुमत के साथ विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा की पहली सरकार का गठन हो चुका है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद और गोपनियता की शपथ ले ली है। इस मौके पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए अंबुजा नेवटिया समूह के चेयरमैन हर्षवर्धन नेवटिया ने बधाई दी।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि रवींद्र जयंती के मौके पर गठित नई सरकार को मेरी हार्दिक बधाई। उन्हें प्रगतिशील और सफल कार्यकाल के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और नवगठित सरकार के अन्य सदस्यों को हमारी हार्दिक बधाई।

उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल हमेशा से बुद्धिमत्ता, संस्कृति और दृढ़ता का प्रतीक रहा है। पिछले कई दशकों में अंबुजा नेवटिया समूह ने राज्य के लोगों की आकांक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए पश्चिम बंगाल के साथ-साथ विकास किया है।

नई ऊर्जा, स्थिरता और केंद्र तथा राज्य सरकार के सहयोग के साथ पश्चिम के पास बुनियादी ढांचे, पर्यटन, स्वास्थ्य सेवा, सेवा क्षेत्र और विनिर्माण उद्योग में प्रगति को तेज करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

हर्षवर्धन नेवटिया ने उम्मीद जताते हुए कहा कि हम बंगाल की आर्थिक प्रगति में सार्थक योगदान देने के लिए उत्सुक हैं। बंगाल की आर्थिक मजबूती के साथ भारत की विकास गाथा को भी सकारात्मक गति मिलेगी

गौरतलब है कि दो चरणों में संपन्न विधानसभा चुनाव 2026 में बंगाल की 294 सीटों में से 293 सीटों पर मतदान हुआ और इसमें से 207 सीटों पर जीत हासिल कर भाजपा ने बहुमत के साथ सरकार बनायी। वहीं दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस के खाते में 80 सीटें आयी।

Articles you may like: