🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पाकिस्तान में थाना पर फिर से आतंकी हमला! आत्मघाती विस्फोट में 5 की मौत, कई घायल

पाकिस्तान की थाना पर हुए इस हमले में कई पुलिस कर्मी घायल भी हो गए हैं। यह आत्मघाती विस्फोट एक गाड़ी में हुआ।

By Moumita Bhattacharya

Apr 03, 2026 10:23 IST

एक बार फिर से आतंकवादी हमले से दहल उठा पाकिस्तान। गुरुवार की देर रात को खैबर पख्तूनख्वा प्रदेश के एक थाना में हुए आत्मघाती हमले में 5 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली है। बताया जाता है कि इस हमले में कई पुलिस कर्मी घायल भी हो गए हैं जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जाता है कि यह आत्मघाती विस्फोट एक गाड़ी में हुआ। इलाके में पुलिस बल को तैनात किया जा चुका है।

गुरुवार की देर रात को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नु जिले के डोमेल थाना में पुलिस के अलावा और भी कई लोग मौजूद थे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अचानक एक गाड़ी आकर थाना से टकराती है। इसके बाद ही तेज आवाज के साथ विस्फोट होता है और पूरा इलाका काले धुएं से भर जाता है।

बताया जाता है कि इस विस्फोट की वजह से थाना पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। आसपास के कई मकानों को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी मिली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विस्फोट इतना तेज था कि कई किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी थी।

पुलिस कर्मियों का दावा है कि विस्फोट के तुरंत बाद ताबड़तोड़ बरसाई जा रही गोलियों की आवाज भी सुनाई दे रही थी। हालांकि गोलियां कौन चला रहा था इस बाबत कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। थोड़ी देर में ही मौके पर दमकल व आपदा प्रबंधन दल पहुंच गयी।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। विस्फोट में 5 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। घटनास्थल से 3 महिलाओं और एक बच्चे का शव बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति भी बरामद किया है।

गौरतलब है कि खैबर पख्तूनख्वा इलाके में पिछले लंबे समय तेहरिक-ए-तालिबान संगठन काफी सक्रिय है। हालांकि अभी तक इस आत्मघाती विस्फोट की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है लेकिन संभावना जतायी जा रही है कि इस विस्फोट में तेहरिक-ए-तालिबान का हाथ हो सकता है।

Articles you may like: