ममता बनर्जी ने विरोधियों को लिया आड़े हाथ, कहा - अगर बंगाल सुरक्षित नहीं तो क्या...

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर विरोधी नेता शुभेंदु अधिकारी ने पलटवार किया। आरामबाग में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम किस राज्य में निवास करते हैं, क्या आप सोच पा रहे हैं?

By Moumita Bhattacharya

Oct 17, 2025 18:53 IST

कोलकाता को देश का सबसे 'सुरक्षित' शहर बताते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने विरोधियों पर निशाना साधा। शुक्रवार से ममता बनर्जी ने महानगर के विभिन्न क्लबों की काली पूजा का उद्घाटन शुरू कर दिया। शाम को जानबाजार की काली पूजा का उद्घाटन करने पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कटाक्ष करते हुए कहा, 'डबल इंजन की सरकार के राज्य में क्या सुरक्षित हैं? कोलकाता सबसे सुरक्षित शहर है। यह हम नहीं कह रहे हैं। यह केंद्रीय सरकार की रिपोर्ट में ही कहा गया है।'

दुर्गापुर में डॉक्टरी की छात्रा से दुष्कर्म की घटना के बाद से ही राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर विरोधी लगातार सवाल उठा रहे हैं। यहां तक की पीड़िता के पिता ने भी कहा है कि वह पश्चिम बंगाल में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया के पूरा होते ही बेटी को लेकर ओडिशा वापस लौट जाएंगे।

विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, 'और कहीं इतनी शांति से रह सकते हैं? दूसरे राज्यों में कितनी घटनाएं घटती हैं? मैं नहीं चाहती हूं कि हमारे राज्य में कोई घटना घटे। लेकिन यदि कोई घटना घट जाती है तो आपलोग कहने लगते हैं कि बंगाल सुरक्षित नहीं है। फिर आप कैसे रह रहे हैं? रोज सड़क अवरोध कर रहे है या रोज कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं? बंगाल सुरक्षित नहीं है तो कौन सुरक्षित है?'

राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर विरोधी नेता शुभेंदु अधिकारी ने पलटवार किया। आरामबाग में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम किस राज्य में निवास करते हैं, क्या आप सोच पा रहे हैं? दुर्गापुर में ओडिशा की एक बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मुख्यमंत्री ने सीधे कह दिया कि लड़कियों का रात के समय बाहर निकलना सही नहीं है। कभी सुनी है ऐसी बात? ऐसा है तो रात के समय विवाह समारोह, नाइट कॉलेज को बंद कर दें। लॉकडाउन की तरह शाम 6 बजे के बाद सब बंद कर दें।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार से कोलकाता के प्रमुख काली पूजा का उद्घाटन करना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुरू कर दिया है। इस दिन उन्होंने गिरीश पार्क 5 स्टार स्पोर्टिंग क्लब, जानबाजार सम्मिलित काली पूजा और यूथ फ्रेंस क्लब की काली पूजा का उद्घाटन किया।

Prev Article
कोलकाता में कब होती है सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं? समय जानकर हो जाएंगे हैरान, NCRB की रिपोर्ट में खुलासा
Next Article
देश में पहली बार कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी नाबालिग के अग्रिम जमानत मांगने के अधिकार को मान्यता

Articles you may like: