🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

नवान्न से कल जारी होगा अन्नपूर्णा भंडार का फॉर्म, प्रशासनिक बैठक के बाद CM शुभेंदु अधिकारी ने की कई बड़ी घोषणाएं

कल नवान्न से अन्नपूर्णा भंडार योजना का फॉर्म जारी करेंगे। यह फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भरा जाएगा - शुभेंदु अधिकारी

By Abhirup Datta, Moumita Bhattacharya

May 26, 2026 16:26 IST

कल्याणी में प्रशासनिक बैठक के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने कई बड़े फैसलों के बारे में घोषणाएं की। जिन बड़े फैसलों के बारे में उन्होंने घोषणाएं की उनमें अन्नपूर्णा योजना से लेकर मां कैंटिन से जुड़े फैसले भी शामिल है।

मंगलवार (26 मई) को कल्याणी में नदिया, उत्तर 24 परगना और हुगली, 3 जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बैठक की।

कब से लाभार्थियों को मिलेगा अन्नपूर्णा योजना की सुविधा?

प्रशासनिक बैठक के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वह कल यानी 27 मई (बुधवार) को नवान्न से अन्नपूर्णा भंडार योजना का फॉर्म जारी करेंगे। यह फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भरा जाएगा।

जिन लाभार्थियों को सीधे अन्नपूर्णा भंडार योजना का लाभ उठाना है, उन्हें यह फॉर्म भरना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि फॉर्म से संबंधित विस्तृत जानकारियां वह कल (27 मई) को बताएंगे। उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी एनरोल्मेंट शुरू होगा उतनी जल्दी सुविधा मिलेगी।

Read Also | भर्ती विवादों के बीच सीएम शुभेंदु अधिकारी का जनता दरबार, युवाओं ने रखी अपनी मांगें

क्या बंद हो जाएगा लक्ष्मी भंडार?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि जब तक अन्नपूर्णा भंडार शुरू नहीं हो जाती है, तब तक लाभार्थियों को लक्ष्मी भंडार का ही लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी भंडार से अन्नपूर्णा भंडाल में जल्द से जल्द कंवर्ट करने का निर्देश उन्होंने जारी किया है।

उन्होंने कहा कि 27 मई से ही अन्नपूर्णा भंडार की प्रक्रिया शुरू जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, 'सिर्फ भारतीयों को ही यह सुविधा मिलेगी।'

मां कैंटिन में अब मछली-भात

शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने मां कैंटिंन में मछली-भात खिलाने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि सप्ताह में दो दिन मां कैंटिन में मछली-भात मिलेगा। मात्र ₹5 में ही लाभार्थी मछली-भात खा सकेंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य भर करीब 400 मां कैंटिंन रखे जाएंगे।

शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि आम जनता की शिकायतों को सुनने के लिए जल्द ही 'आपकी सरकार से कहें' परियोजना को शुरू किया जा रहा है। इसे 'मुख्यमंत्री से कहें' की जगह पर शुरू किया जा रहा है जिसके लिए नया हेल्पलाइन नंबर भी जारी होगा। पहले वाले नंबर की जगह पर जल्द ही नया हेल्पलाइन नंबर जारी कर इसकी जानकारी दी जाएगी।

Read Also | ‘घुसपैठ मुक्त बंगाल’ बनाने के उद्देश्य से अब प्रत्येक जिले में 'होल्डिंग सेंटर' बनाने का निर्देश

स्वास्थ्य विभाग से आयुष विभाग होगा अलग

शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक बैठक के बाद स्वास्थ्य विभाग को लेकर एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से आयुष विभाग को अलग कर दिया जाएगा। इसे अलग करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य साथी परियोजना को आयुष्मान भारत में परिवर्तित करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती है, तब तक लाभार्थी स्वास्थ्य साथी योजना का लाभ उठा सकेंगे।

गौरतलब है कि मंगलवार (26 मई) को शुभेंदु अधिकारी की प्रशासनिक बैठक में विरोधी पार्टी के 6 विधायक, हाड़वा, देगंगा, बादुरिया, स्वरूपनगर, बसीरहाट दक्षिण मौजूद थे। इसके साथ ही बारासात की तृणमूल सांसद काकोली घोषदस्तीदार भी बैठक में मौजूद रही। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने (काकोली घोषदस्तीदार) ने बैठक को संबोधित भी किया।

Articles you may like: