🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

खुशखबरी! कोलकाता मेट्रो के ब्लू और ग्रीन लाइन पर जनवरी के हर रविवार को मिलेगी अतिरिक्त सेवाएं

कोलकाता मेट्रो की घोषणा के अनुसार 4 जनवरी, 11 जनवरी, 18 जनवरी और 25 जनवरी को ब्लू लाइन व ग्रीन लाइन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

By Moumita Bhattacharya

Jan 03, 2026 14:52 IST

मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पूरे जनवरी के महीने में कोलकाता मेट्रो ने प्रत्येक रविवार को अतिरिक्त ट्रेन चलाने की घोषणा की है। बताया जाता है कि ब्लू और ग्रीन लाइन पर जनवरी महीने के हर रविवार को अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

कोलकाता मेट्रो की घोषणा के अनुसार 4 जनवरी, 11 जनवरी, 18 जनवरी और 25 जनवरी को ब्लू लाइन व ग्रीन लाइन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

रविवार को ब्लू लाइन अतिरिक्त मेट्रो सेवा

आमतौर पर रविवार को ब्लू लाइन (नॉर्थ साउथ कॉरिडोर) में 130 मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होती हैं लेकिन जनवरी के हर रविवार को 160 मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी।

पहली मेट्रो सेवा -

दक्षिणेश्वर से शहीद खुदीराम बोस मेट्रो स्टेशन : सुबह 9 बजे से।

शहीद खुदीराम बोस से दक्षिणेश्वर मेट्रो स्टेशन : सुबह 9 बजे से।

नोआपाड़ा से शहीद खुदीराम मेट्रो स्टेशन : सुबह 9 बजे से।

आखिरी मेट्रो सेवा -

दक्षिणेश्वर से शहीद खुदीराम बोस मेट्रो स्टेशन : रात 9 बजकर 33 मिनट।

शहीद खुदीराम बोस से दक्षिणेश्वर मेट्रो स्टेशन : रात 9 बजकर 33 मिनट।

शहीद खुदीराम से दमदम मेट्रो स्टेशन : रात 9 बजकर 44 मिनट।

ग्रीन लाइन मेट्रो सेवा -

हर रविवार को ग्रीन लाइन पर 108 मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होती हैं लेकिन जनवरी के महीने में कोलकाता मेट्रो ने 124 मेट्रो सेवाएं उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है।

पहली मेट्रो सेवा -

सॉल्टलेक सेक्टर 5 से हावड़ा मैदान मेट्रो स्टेशन : सुबह 9 बजकर 2 मिनट।

हावड़ा मैदान से सॉल्टलेक सेक्टर 5 मेट्रो स्टेशन : सुबह 9 बजे।

सिटी सेंटर से हावड़ा मैदान मेट्रो स्टेशन : सुबह 9 बजे।

आखिरी मेट्रो सेवा -

सॉल्टलेक सेक्टर 5 से हावड़ा मैदान मेट्रो स्टेशन - रात 9.55 बजे।

हावड़ा मैदान से सॉल्टलेक सेक्टर 5 मेट्रो स्टेशन - रात 9.55 बजे।

हावड़ा मैदान से सेंट्रल पार्क मेट्रो स्टेशन - रात 10.5 बजे।

कितने अंतराल पर चलेगी मेट्रो?

मिली जानकारी के अनुसार जनवरी के चारों रविवार को ब्लू लाइन पर दोपहर 3.20 से शाम 7.20 बजे तक 10 मिनट के बजाए 8 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी।

ग्रीन लाइन पर शाम 4.02 बजे से रात 8.30 बजे तक 15 मिनट के बजाए 10 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी।

यलो लाइन पर इन चारों रविवार को सामान्य रविवार की तरह ही मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी। वहीं ऑरेंज और पर्पल लाइन पर मेट्रो सेवाएं रविवार को बंद ही रहेंगी।

Prev Article
'शाही' बैठक के बाद 2 सालों से 'बेघर' दिलीप घोष को आखिरकार मिला अपना अलग कमरा
Next Article
फिर से कोलकाता में पारा लुढ़ककर तापमान पहुंचेगा 12 डिग्री सेल्सियस पर, कब से?

Articles you may like: