पड़ोसी के घर पर खेलने गयी थी 7 वर्षीया बच्ची। उसी समय घर में रहने वृद्ध द्वारा यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यह मामला दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली थाना क्षेत्र का बताया जाता है। रविवार को इस घटना में बच्ची के परिजनों ने एक वृद्ध के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज करवायी है। दर्ज शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
स्थानीय निवासियों की मांग है कि वृद्ध को कड़ी सजा दी जाए। परिवार के सदस्यों का दावा है कि शनिवार को पड़ोस में रहने वाले दादाजी के घर 7 वर्षीया बच्ची खेल रही थी। आरोप है कि उसी समय उसका यौन उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि घटना के संबंध में बच्ची किसी से कुछ न कह दे, इसे सुनिश्चित करने के लिए वृद्ध ने उसे डराया भी था।
घर लौटने के बाद जब बच्ची बीमार पड़ गयी तो उसकी मां और दादी ने उससे पूछताछ की। इसके बाद उन्हें विस्तार से घटना के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद ही परिवार की तरफ से कुलतली थाना में शिकायत दर्ज करवायी गयी है।
शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो मामला दायर कर जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि बच्ची की शारीरिक जांच भी करवायी गयी है। इसके साथ ही जांच अधिकारियों ने अदालत में उसका गुप्त बयान भी लिया है।