🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

‘आत्मसंतुष्टि’ पर वार! बंगाल में फिर से एक्टिव होंगे केंद्रीय मंत्री अमित शाह, बदल सकती है बंगाल की राजनीति

पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के मन में 'आत्मसंतुष्टि' भावना बड़ी समस्या पैदा कर सकती है। बताया जाता है कि इसी बात के प्रति सावधान करने के लिए ही अमित शाह बंगाल आ सकते हैं।

By Moumita Bhattacharya

May 24, 2026 14:04 IST

'आत्मसंतुष्टि' - पिछले दिनों दक्षिण 24 परगना जिले के फलता विधानसभा केंद्र में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि कोई भी आत्मसंतुष्टि में न रहे। खासतौर पर उन्होंने फलता के भाजपा नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उक्त बात कही थी।

सूत्रों की मानें तो जल्द ही भाजपा बंगाल में 'आत्मसंतुष्टि विरोधी अभियान' की शुरुआत करने वाला है। और इस अभियान की शुरुआत के लिए ही एक बार फिर से गृहमंत्री अमित शाह बंगाल आने वाले हैं।

राज्य में सत्ता परिवर्तित कर और तृणमूल कांग्रेस को बुरी तरह से हराने के बाद स्वाभाविक रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। अब तक विपक्षी पार्टी की भूमिका निभाने वाली पार्टी अचानक से ही सत्ता में आ गयी है। अब तक जिस पुलिस-प्रशासन और अधिकारियों के साथ रोज विभिन्न मुद्दों पर संघर्ष करना पड़ रहा था, अब उसी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर काम करना पड़ता है।

Read Also | हमें बाबर, हुमायूं, जहांगीर की परवाह नहीं, बंगाल को निवेश और रोजगार चाहिएः शमिक भट्टाचार्य

ऐसी स्थिति में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के मन में 'आत्मसंतुष्टि' भावना बड़ी समस्या पैदा कर सकती है। बताया जाता है कि इसी बात के प्रति सावधान करने के लिए ही अमित शाह बंगाल आ सकते हैं।

बंगाल में चुनाव जीतने से पहले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जो जोश था, वहीं जोश चुनाव जीतने के बाद भी बरकरार रहे। इसे सुनिश्चित करने के लिए ही शाह बंगाल आने वाले हैं।

अमित शाह कब आएंगे बंगाल?

अभी तक अमित शाह के संभावित बंगाल दौरे की तारीख के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन भाजपा सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार अगले महीने (जून) के शुरुआत में अमित शाह का सरकारी काम की वजह से पश्चिम बंगाल आने की संभावना है।

बताया जाता है कि उसी दौरान भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को वह राजनीतिक मंच से अपना संदेश दे सकते हैं। इस बारे में भाजपा के एक नेता ने मीडिया को बताया कि अब तक तृणमूल को सत्ता से बेदखल करना ही भाजपा का एकमात्र लक्ष्य था। वह लक्ष्य पूरा हो चुका है।

Read Also | अग्निमित्रा पॉल ने हुमायूं कबीर को चेताया, आखिर क्यूं कहा- 'बंगाल के नियम मानें या दूसरे देश चले जाएं' ?

उक्त नेता ने कहा कि अब पार्टी के कार्यकर्ता कौन से लक्ष्य को पूरा करने के लिए राजनीति करेंगे? यहीं बताने के लिए अमित शाह अपने बंगाल दौरे के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उन्हें अपना संदेश देंगे। बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल सरकार की नींव को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं के कंधे पर ही है। यह संदेश देने के लिए ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बंगाल आने वाले हैं।

Articles you may like: