अगर आप बांग्ला फिल्मों के दीवाने हैं और खासतौर पर देव या शुभश्री आपका फेवरेट हैं तो आपके लिए एक बहुत ही एक्साइटिंग न्यूज़ हैं। एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है देव और शुभश्री की आइकॉनिक जोड़ी। 12 सालों के लंबे इंतजार के बाद टॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक देव-शुभश्री की जोड़ी फिल्म 'धूमकेतु' में नजर आयी थी। इतने सालों के इंतजार के बाद इस जोड़ी को पर्दे पर देखकर दर्शकों में उत्साह भर गया था। अब एक बार फिर से यह जोड़ी धूम मचाने के लिए सिनेमाघरों में आने वाली है।
नए साल के दूसरे दिन ही देव ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है। इस बात की पुष्टि खुद देव ने ही की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर उन्होंने फिल्म कब रिलीज होगी, इस बाबत जानकारी शेयर की है। हालांकि कौन सी फिल्म में यह जोड़ी नजर आने वाली है इस बाबत अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गयी है।
देव ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें फिल्म 'धूमकेतु' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में देव-शुभश्री का डांस क्लिप नजर आ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कई हैशटैग लगाएं हैं - #DeSu7 #Dev51 #Pujo2026।
इसके साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि देव-शुभश्री की यह जोड़ी इस साल दुर्गापूजा के समय सिनेमाघरों में लौट सकती है। वहीं बता दें, यह फिल्म इस जोड़ी की साथ में 7वीं फिल्म होगी। तो क्या #Dev51 में ही इस फिल्म से जुड़ा कोई सुराग छिपा हुआ है? यह तो आने वाला समय ही बता सकेगा।
मीडिया से बात करते हुए देव ने कहा कि बिल्कुल एक नए विषय पर काम कर रहा हूं। वहीं वापस लौट रहे हैं देव-शुभश्री। बता दें, इस साल देव की 3 फिल्में रिलीज होने वाली हैं। अगस्त में 'एंबुलेंस दादा' रिलीज होने वाली है। इसके अलावा 'खदान 2' और सर्दियों के मौसम में 'टॉनिक 2' रिलीज होने वाली है।