🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

भारी मालवाही गाड़ी के चढ़ते ही भरभराकर टूटी ब्रिज

मालवाही गाड़ी जैसे ही इस सेतु पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, उसी समय सेतु भरभराकर टूट गया।

By Debdeep Chakraborty, Posted By : Moumita Bhattacharya

Jan 30, 2026 16:30 IST

कुचबिहार के बारोमासिया इलाके में भरभराकर गिर पड़ी गिरीधारी सेतु। शुक्रवार की सुबह एक मालवाही गाड़ी जैसे ही इस सेतु पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, उसी समय सेतु भरभराकर टूट गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।

शीतलकुची के लालबाजार ग्राम पंचायत से बारोमासिया इलाके के गिरीधारी नदी पर इस सेतु का निर्माण किया गया है। शुक्रवार की सुबह शीतलकुची से सिताई की ओर एक मालवाही गाड़ी जा रही थी। जैसे ही मालवाही गाड़ी सेतु के बीचोबीच पहुंची तुरंत ही सेतु टूटकर गिर पड़ी। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पिछले लंबे समय से यह सेतु कमजोर पड़ी थी।

इसके बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही पर कोई निषेधाज्ञा नहीं जारी की गयी थी। सेतु के टूटकर गिर जाने से स्थानीय लोगों को भारी समस्या हो रही है। स्थानीय एक निवासी ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस ब्रिज के टूट कर गिरने के लिए प्रशासन जिम्मेदार है। कमजोर ब्रिज पर से होकर पिछले लंबे समय से भारी वाहन आवाजाही कर रहे थे। कोई इन बातों का ध्यान नहीं रख रहा था। अब यह ब्रिज टूटकर ही गिर गयी। पिछले दिनों ब्रिज के रखरखाव की मांग भी स्थानीय लोगों ने उठायी थी।

Prev Article
पहले विशाल बाघ और अब जुड़वा काला तेंदुआ, वन विभाग के वीडियो में दिखी दुर्लभ झलक
Next Article
भूकंप के झटकों से कांपी सिक्किम की धरती, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

Articles you may like: