कोहरा और बादल की परत से ढंका कोलकाता, क्या बारिश के हैं आसार?

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में अभी तक सर्दियों के शुरू होने का समय नहीं आया है। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि इस सप्ताह के मध्य में राज्य भर के मौसम में परिवर्तन हो सकता है। क्या?

By Moumita Bhattacharya

Dec 02, 2025 10:26 IST

पिछले लगभग 6 दिनों तक 16-17 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान बने रहने के बाद नवंबर के आखिरी कुछ दिनों में कोलकाता का पारा 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कैंलेडर बता रहा है कि दिसंबर का महीना आ चुका है लेकिन तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं हो रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में अभी तक सर्दियों के शुरू होने का समय नहीं आया है। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि इस सप्ताह के मध्य में राज्य भर के मौसम में परिवर्तन हो सकता है।

दक्षिण बंगाल के कई जिलों में आसमान में हल्के बादल नजर आ रहे हैं। कोहरे की वजह से कहीं-कहीं दृश्यता घटकर 200 मीटर पर पहुंच चुकी है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के किसी भी जिले में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। उत्तर बंगाल में भी फिलहाल बारिश होने की किसी भी संभावना से मौसम विभाग ने इनकार किया है।

पूणे के 'इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेटियोरोलॉजी' (IITM) से मिली जानकारी के आधार पर दावा किया जा रहा है कि पिछले साल की तुलना में इस साल नवंबर के अंत में रात का तापमान कम था। साल 2022 में कोलकाता का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस था, साल 2023 में तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस और साल 2024 में 19.1 डिग्री सेल्सियस।

सोमवार को अलीपुर मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के पश्चिमी हिस्से के जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना हुआ है। दक्षिण बंगाल में सबसे कम तापमान कल्याणी में दर्ज हुआ जहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और उत्तर बंगाल में न्यूनतम तापमान अलीपुरदुआर में दर्ज किया गया जहां का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने आश्वस्त किया है कि मंगलवार के पास से तापमान का नीचे जाना शुरू होगा। अगले शुक्रवार और शनिवार तक महानगर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और जिलों में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Prev Article
अगर पार्टी चाहेगी तो नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं : अभिषेक बनर्जी
Next Article
BLO अधिकार सुरक्षा कमेटी का विरोध-प्रदर्शन, CEO ऑफिस के सामने मचा हंगामा

Articles you may like: