🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

Meta में होगी फिर से छंटाई! हर 5वें कर्मचारी की नौकरी खतरे में, इस बार कितने कर्मियों की जाएगी नौकरी?

इन कर्मचारियों की छंटाई करने का मुख्य उद्देश्य खर्च कम करना और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) में केंद्रीक निवेश के लिए कंपनी को तैयार करना है।

By Moumita Bhattacharya

Mar 14, 2026 13:44 IST

तकनीकी कंपनी मेटा (Meta) से कर्मचारियों की बड़ी छंटाई हो सकती है। रॉयटर्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) की कंपनी से कर्मचारियों की संख्या लगभग 20 प्रतिशत कम करने की योजना बनायी गयी है। इन कर्मचारियों की छंटाई करने का मुख्य उद्देश्य खर्च कम करना और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) में केंद्रीक निवेश के लिए कंपनी को तैयार करना है।

रिपोर्ट के मुताबिक इस छंटनी की वजह से करीब 16 हजार कर्मचारियों पर प्रभाव पड़ेगा। हालांकि कर्मचारियों की छंटाई कब की जाएगी, इस बारे में अभी तक कुछ तय नहीं किया गया है। सूत्रों के हवाले से रॉयटर्स ने दावा किया है कि मेटा के वरिष्ठ अधिकारी कंपनी के विभिन्न सीनियर अधिकारियों के साथ इस मामले में बातचीत कर रहे हैं।

कर्मचारियों की संख्या को कैसे कम किया जाए, इसकी योजना बनाने के लिए उनसे कहा गया है। हालांकि मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने इस बारे में अपने बयान में कहा कि यह पूरी तरह से आनुमानिक रिपोर्ट है।

मेटा से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल 31 दिसंबर तक कंपनी के करीब 79,000 कर्मचारियों को काम से निकाल दिया गया था। अब अगर 20 प्रतिशत कर्मचारियों को फिर से नौकरी से निकाला जाता है तो लगभग 16000 कर्मचारी प्रभावित होंगे।

Read Also | मुनाफा घटने पर कार निर्माता कंपनी 50,000 कर्मचारियों की करेगी छंटनी

अगर ऐसा होता है तो साल 2022 के अंत और 2023 के शुरुआत में घोषित 'ईयर ऑफ एफिशिएंसी' के बाद यह मेटा की सबसे बड़ी छंटनी होगी। 2022 के नवंबर में मेटा ने अपने करीब 11 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। उस समय यह संख्या कंपनी के कुल कर्मचारियों की लगभग 13 प्रतिशत बतायी जा रही थी। लगभग 4 महीना बाद फिर से 10,000 कर्मचारियों की छंटाई की घोषणा की गयी।

अब एक बार फिर से 16000 कर्मचारियों की नौकरी पर छंटाई की तलवार लटक रही है। इस तरह से दावा किया जा रहा है कि कंपनी में कार्यरत हर 5वें कर्मचारी की नौकरी पर खतरा बना हुआ है।

पिछले साल से मेटा जेनरेटिव AI के क्षेत्र में मेटा अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज करवाना चाहता है। इसलिए कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने नई 'सुपरइंटेलिजेंस' टीम का गठन किया है जिसमें प्रमुख AI शोधकर्ताओं को आकर्षित करने के लिए जबरदस्त वेतन का प्रस्ताव भी दिया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कुछ AI विशेषज्ञों को 4 सालों के करार के लिए सैंकड़ों मिलियन डॉलर तक का प्रस्ताव दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने बताया है कि साल 2028 तक डाटा सेंटर बनाने के लिए करीब 600 बिलियन डॉलर के निवेश की योजना भी है।

Prev Article
टेलीकॉम केबल बिछाने में अब नहीं होगा पाइपलाइन को नुकसान: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
Next Article
महंगे हुए हवाई सफर के टिकट, अकासा एयर ने 15 मार्च से लगाया नया फ्यूल सरचार्ज

Articles you may like: