🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

आपके शहर में LPG सिलेंडर कितना महंगा हुआ? जानिए यहां घरेलू और वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतें

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध की वजह से होर्मूज जलसंधि से होकर जहाज नहीं गुजर पा रही है जो ईंधन के आयात का प्रमुख मार्ग माना जाता है।

By Moumita Bhattacharya

Mar 14, 2026 14:27 IST

पश्चिम एशियाई युद्ध की वजह से न सिर्फ रसोई गैस की आपूर्ति बल्कि सिलेंडर की कीमतें भी तेजी से बढ़ रही है। सिर्फ वाणिज्यिक ही नहीं बल्कि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें भी काफी बढ़ रही है।

Mint की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 14.2 किलोग्राम घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें ₹60 बढ़ा दी गयी है। इसके साथ ही 19 किलोग्राम वाली वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत भी ₹144 बढ़ायी गयी है। यह सब ऐसे समय में हुआ है कि जब पश्चिम एशियाई युद्ध की वजह से LPG सिलेंडर की आपूर्ति बाधित हो रही है।

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध की वजह से होर्मूज जलसंधि से होकर जहाज नहीं गुजर पा रही है जो ईंधन के आयात का प्रमुख मार्ग माना जाता है। गौर करने वाली है कि जानकारों का कहना है कि भारत अपनी कुल आवश्यकता का करीब 85-90% ईंधन (गैस) पश्चिम एशियाई देशों जैसे सऊदी अरब और कतर से आयात करवाता है। होर्मूज जलसंधि से जहाज के न निकल पाने और भारत में गैस की आपूर्ति ठीक तरीके से नहीं होने की वजह से ही LPG सिलेंडर की उपलब्धता प्रभावित होने के साथ-साथ सिलेंडर की कीमतें भी बढ़ रही है।

किस शहर में कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत?

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार देश के प्रमुख शहरों में कीमतें बढ़ने के बाद घरेलू व वाणिज्यिक LPG सिलेंडर की कीमतें निम्न हैं -

नई दिल्ली : घरेलू ₹913, वाणिज्यिक ₹1884.50

मुंबई : घरेलू ₹912.50, वाणिज्यिक ₹1836

कोलकाता : घरेलू ₹939, वाणिज्यिक ₹1988.50

चेन्नई : घरेलू ₹928.50, वाणिज्यिक ₹2043.50

हैदराबाद : घरेलू ₹965, वाणिज्यिक ₹2105.50

लखनऊ : घरेलू ₹950.50, वाणिज्यिक ₹2007

बेंगलुरु : घरेलू ₹915.50, वाणिज्यिक ₹1958

पटना : घरेलू ₹1002.50, वाणिज्यिक ₹2133.50

केंद्र सरकार के एक शीर्ष सूत्र के हवाले से कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शुक्रवार को नौसेना की कड़ी सुरक्षा के बीच 'शिवालिक' नामक एक मालवाही जहाज LPG की एक बड़ी खेप लेकर होर्मूज जलसंधि को पार कर गया है। इस जहाज से करीब 40,000 मिट्रिक टन से अधिक LPG भारत लायी जा रही है। संभावना है कि इस जहाज के भारत पहुंचने के बाद रसोई व वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति से संबंधित समस्या कुछ हद तक कम हो सकती है।

Prev Article
Meta में होगी फिर से छंटाई! हर 5वें कर्मचारी की नौकरी खतरे में, इस बार कितने कर्मियों की जाएगी नौकरी?
Next Article
महंगे हुए हवाई सफर के टिकट, अकासा एयर ने 15 मार्च से लगाया नया फ्यूल सरचार्ज

Articles you may like: