🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सरस्वती पूजा के दिन बड़ा हादसा! उल्टाडांगा में अनियंत्रित गाड़ी ने 3 लोगों को मारी टक्कर, 1 की हालत गंभीर

नियंत्रण खोकर एक चार पहिया वाहन ने एक स्कूटी समेत 3 लोगों को धक्का मार दिया जिनमें से एक की हालत गंभीर बतायी जाती है।

By Somnath Mondal, Posted By : Moumita Bhattacharya

Jan 23, 2026 14:23 IST

सरस्वती पूजा का मौका है... छात्र-छात्राएं अपने स्कूल जा रहे हैं, कोई अपने पुराने स्कूल या कॉलेज जाकर यादों को ताजा कर रहा है। कुल मिलाकर एक खुशनुमा दिन लेकिन इसी दिन एक बड़े हादसे ने माहौल को गमगीन कर दिया।

नियंत्रण खोकर एक चार पहिया वाहन ने एक स्कूटी समेत 3 लोगों को धक्का मार दिया। घायलों को आर जी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेजा गया जिनमें से एक की हालत गंभीर बतायी जाती है। इसके साथ ही गाड़ी के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।

कैसे घटी यह दुर्घटना?

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चार पहिया निजी वाहन कांकुड़गाछी से उल्टाडांगा की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गाड़ी काफी तेज गति से जा रही थी। सुबह 9.15 बजे बीएसएनएल टावर के पास से ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और पहले एक स्कूटर को जाकर टक्कर मार दी।

इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गयी और एक पैदल यात्री को धक्का मारा। सूत्रों का कहना है कि इसके बाद इस गाड़ी ने अस्थायी दुकान में भी टकराया। बताया जाता है कि घटना में स्कूटी सवार समेत 3 लोग घायल हो गए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस पैदल यात्री को गाड़ी ने अनियंत्रित होकर टक्कर मारी थी उसकी हालत काफी आशंकाजनक बन गयी है। उक्त व्यक्ति को आरजी कर अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि स्थानीय लोगों का दावा है कि पैदल यात्री की मौत हो गयी है लेकिन पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। गाड़ी को बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि इस गाड़ी में 3 लोग सवार थे। क्यों दुर्घटना घटी? क्या लापरवाह गति ने ही बन गया काल? पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जरूरी होने पर सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

Next Article
कोलकाता की विरासत ‘गीतांजलि’: शहर की गलियों में पुरानी यादों का सफर

Articles you may like: