ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फिल्डिंग करते समय चोट लगने की वजह से श्रेयस अय्यर मैदान से फिलहाल बाहर ही हैं। उनका इलाज सिडनी में चल रहा था। अब वह भारत आ चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में उन्हें टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया था। मैदान पर अय्यर की वापसी फिर कब होगी, इस मुद्दे पर भी सिलेक्टर्स ने चुप्पी साध रखी है। लेकिन हाल ही में वह शशांक सिंह के जन्मदिन की पार्टी में नजर आए थे। अब उनके स्वास्थ्य पर IPL में उनकी फ्रेंचाइची किंग्स 11 पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा ने अपडेट दिया है।
हाल ही में किंग्स 11 पंजाब के खिलाड़ी शशांक सिंह ने अपने जन्मदिन पर एक पार्टी रखी थी। वहां प्रीति जिंटा, श्रेयस अय्यर और एक्टर डीनो मोरया समेत कई सेलिब्रिटी पहुंचे थे। इस पार्टी की कई फोटो प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। प्रीति ने हर किसी के साथ सेल्फी लेकर उसे शेयर किया है। यहीं पर श्रेयस का हेल्थ अपडेट भी प्रीति ने दिया है।
प्रीति जिंटा ने शशांक सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है, 'कुछ समय अप्रत्याशित योजनाएं बहुत अच्छी होती हैं। शशांक को जन्मदिन की शुभकामनाएं। श्रेयस अय्यर को स्वस्थ होता देखकर अच्छा लग रहा है। चोट से उभरते हुए वापस लौट आएं हैं।'
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान एलेक्स कैरी का कैच लेते समय श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए थे। कैच पकड़ने के लिए डाइव लगाते समय वह पसलियों के बल गिर गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी स्प्लीन में चोट आयी थी। बाद में जब उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें मैच के बीच में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तब से उन्हें सिडनी के एक अस्पताल में रखा गया था। हालांकि इस बीच उनकी हालत और बिगड़ गई थी और एक दिन के लिए उन्हें ICU में भी भर्ती करना पड़ा था। एक दिन ICU में रहने के बाद ही वह ठीक हो गए थे। हालांकि संभावना जतायी जा रही है कि उन्हें मैदान पर लौटने में 3-4 महीनों का समय लग जाएगा। इस बीच वह शशांक सिंह के जन्मदिन में शामिल हुए जिससे उनके फैंस को बड़ी राहत मिली है।