कोलकाता मेट्रो के ऑरेंज लाइन पर बदल गया पहले और आखिरी मेट्रो का समय

मेट्रो के समय में भी परिवर्तन किया जा रहा है। अब दिन और रात के समय यात्रियों को अधिक समय तक मेट्रो सेवाएं मिलेगी।

By Moumita Bhattacharya

Nov 23, 2025 21:00 IST

कोलकाता मेट्रो के ऑरेंज लाइन के यात्रियों के लिए खुशखबरी। सोमवार से शुक्रवार तक यानी सप्ताह में 5 दिन इस लाइन पर मेट्रो सेवाओं को बढ़ाने की घोषणा की गयी है। इसके साथ ही मेट्रो के समय में भी परिवर्तन किया जा रहा है। अब दिन और रात के समय यात्रियों को अधिक समय तक मेट्रो सेवाएं मिलेगी।

मेट्रो प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार 24 नवंबर (सोमवार) से ऑरेंज लाइन पर कम्यूनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल सिस्टम (CBTC) को शुरू किया जा रहा है। इसी दिन से ऑरेंज लाइन पर अप व डाउन को मिलाकर कुल 62 मेट्रो सेवाएं मिलेगी। बताया जाता है कि अतिरिक्त मेट्रो सेवाओं का लाभ यात्रियों को सोमवार से शुक्रवार तक मिलेगा। अब तक इस लाइन पर मेट्रो सेवाएं 60 थी। हालांकि बताया गया है कि शनिवार और रविवार को मेट्रो सेवाओं में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इसके साथ ही बताया जाता है कि पहली और आखिरी मेट्रो के समय में भी बदलाव किया गया है।

अब तक सोमवार से शुक्रवार तक कवि सुभाष से बेलियाघाटा तक के लिए पहली मेट्रो सुबह 8 बजे मिलती थी लेकिन अब पहली मेट्रो सेवा सुबह 7.40 बजे ही मिलेगी। वहीं बेलियाघाटा से कवि सुभाष तक जाने के लिए पहली मेट्रो सुबह 7.55 के बजाए अब 8.10 बजे मिलेगी।

कवि सुभाष से बेलियाघाटा जाने के लिए आखिरी मेट्रो रात 8.20 बजे मिलेगी। पहले आखिरी मेट्रो खुलने का समय रात को 8.05 बजे था। वहीं बेलियाघाटा से कवि सुभाष जाने के लिए आखिरी मेट्रो रात को 8.45 बजे मिलेगी, जो पहले 8.05 बजे होती थी।

Prev Article
सर्दियों में कोहरे से प्रभावित नहीं होगी उड़ान सेवाएं, कोलकाता एयरपोर्ट पर लगेगा अत्याधुनिक सिस्टम
Next Article
'मुख्यमंत्री पत्र लिख ही सकती हैं, लेकिन उम्मीद करता हूं चुनाव आयोग भी...' राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने क्या कहा?

Articles you may like: