🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'मैं' नहीं 'हम'... भावी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने तय की सरकार की नीति, कहा - महिलाओं पर अत्याचार के मामलों की होगी जांच

शुभेंदु अधिकारी ने लोकतांत्रिक पद्धति से मुख्यमंत्री के चुनाव की प्रक्रिया की प्रशंसा करते हुए स्पष्ट किया कि बंगाल की भाजपा सरकार में 'मैं' नहीं बल्कि 'हम' की नीति चलेगी।

By Moumita Bhattacharya

May 08, 2026 18:44 IST

परिषदीय पार्टी के नेता और नवनिर्वाचित सरकार के मुख्यमंत्री के तौर पर शुक्रवार को चयनित होने के बाद ही शुभेंदु अधिकारी राज्य और पार्टी के सदस्यों के लिए अपना पहले संदेश दिया।

उन्होंने लोकतांत्रिक पद्धति से मुख्यमंत्री के चुनाव की प्रक्रिया की प्रशंसा करते हुए स्पष्ट किया कि बंगाल की भाजपा सरकार में 'मैं' नहीं बल्कि 'हम' की नीति चलेगी। उन्होंने कहा कि मैं नहीं हम... नीति पर ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार काम करेगी।

उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि बंगाल के लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए ही भाजपा सरकार काम करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो-जो गारंटी दी है, उन सभी को पूरा करने की दिशा में भाजपा सरकार काम करेगी।

Read Also | शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर कोलकाता में कल होगा ट्रैफिक नियंत्रित, कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद?

भावी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि महिलाओं पर जो-जो अत्याचार की घटना घटी है, उन सभी घटनाओं की जांच के लिए कमिशन बैठेगी। जितने भ्रष्टाचार हुए हैं उन सभी की जांच के लिए अवकाशप्राप्त न्यायाधीशों को लेकर कमिशन बैठायी जाएगी। दोषियों को सजा होगी।

चुनाव से पहले भाजपा ने जो संकल्प पत्र यानी घोषणा पत्र जारी किया था उसे समय-समय पर पूरा करने की घोषणा भी शुभेंदु अधिकारी ने की। इसके साथ ही उन्होंने अगले चुनाव के लिए लक्ष्य भी निर्धारित किया। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उल्लेखनीय काम करके संकल्प पत्र को लागू करके 60 प्रतिशत से अधिक लोगों को साथ लाऊंगा।

इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल के नव-निर्माण का आह्वान भी किया। शुभेंदु अधिकारी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य दोनों साथ काम करके बंगाल के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने का काम करेगी।

Articles you may like: