🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बंगाल में भाजपा के पहले और राज्य के 9वें मुख्यमंत्री बनेंगे शुभेंदु अधिकारी, जानिए कब किसने संभाली सत्ता की बागडोर?

बंगाल में भाजपा की सरकार के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लगायी गयी है। शुभेंदु अधिकारी बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री होने वाले हैं।

By Moumita Bhattacharya

May 08, 2026 18:17 IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली बहुमत के बाद भाजपा ने लंबी बैठक के बाद अपने विधान परिषदिय दल के नेता का चयन कर लिया है। विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में पार्टी के निर्वाचित 207 विधायकों, केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर और सुकांत मजूमदार, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक की।

बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेताओं ने एक स्वर में बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शुभेंदु अधिकारी के नाम प्रस्ताव दिया है। हालांकि इस दौरान उन्हें दूसरा मौका भी दिया गया था लेकिन मुख्यमंत्री के तौर पर किसी भी और नेता के नाम का प्रस्ताव नहीं आया। इसके बाद ही शुभेंदु अधिकारी लोकभवन के लिए रवाना हुए जहां वह राज्यपाल से मिलकर सरकार गठन का प्रस्ताव देंगे।

कल यानी 9 मई को रवींद्र जयंती के मौके पर कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में मुख्यमंत्री समेत बंगाल विधानसभा के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने वाला है। इसमें अमित शाह के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री जे. पी. नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ ही करीब 23 राज्यों के मुख्यमंत्री के शामिल होने की जानकारी मिल रही है।

ऐसा पहली बार होने वाला है जब पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। बंगाल में भाजपा की सरकार के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लगायी गयी है। शुभेंदु अधिकारी बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री होने वाले हैं।

आइए जान लेते हैं बंगाल में कब किसके हाथ रही सत्ता की बागडोर?

डॉ. प्रफुल्ल चंद्र घोष - 15 अगस्त 1947 से 22 जनवरी 1948 तक

डॉ. विधान चंद्र राय - 23 जनवरी 1948 से 25 जनवरी 1950 तक

डॉ. विधान चंद्र राय - 26 जनवरी 1950 से 30 मार्च 1952 तक

डॉ. विधान चंद्र राय - 31 मार्च 1952 से 5 अप्रैल 1957 तक

डॉ. विधान चंद्र राय - 6 अप्रैल 1957 से 2 अप्रैल 1962 तक

डॉ. विधान चंद्र राय - 3 अप्रैल 1962 से 1 जुलाई 1962 तक

प्रफुल्ल चंद्र सेन (कार्यकारी) - 2 जुलाई 1962 से 8 जुलाई 1962 तक

प्रफुल्ल चंद्र सेन - 9 जुलाई 1962 से 28 फरवरी 1967 तक

अजय कुमार मुखोपाध्याय - 1 मार्च 1967 से 21 नवंबर 1967 तक

डॉ. प्रफुल्ल चंद्र घोष - 21 नवंबर 1967 से 19 फरवरी 1968 तक

राष्ट्रपति शासन

अजय कुमार मुखोपाध्याय - 25 फरवरी 1969 से 30 जुलाई 1970 तक

राष्ट्रपति शासन

अजय कुमार मुखोपाध्याय - 2 अप्रैल 1971 से 25 जून 1971 तक

राष्ट्रपति शासन

सिद्धार्थ शंकर राय - 20 अप्रैल 1972 से 30 अप्रैल 1977 तक

राष्ट्रपति शासन

ज्योति बसु - 21 जून 1977 से 23 मई 1982 तक

ज्योति बसु - 24 मई 1982 से 29 मार्च 1987 तक

ज्योति बसु - 30 मार्च 1987 से 18 जून 1991 तक

ज्योति बसु - 19 जून 1991 से 15 मई 1996 तक

ज्योति बसु - 16 मई 1996 से 5 नवंबर 2000 तक

बुद्धदेव भट्टाचार्य - 6 नवंबर 2000 से 14 मई 2001 तक

बुद्धदेव भट्टाचार्य - 15 मई 2001 से 17 मई 2006 तक

बुद्धदेव भट्टाचार्य - 18 मई 2006 से 19 मई 2011

ममता बनर्जी - 20 मई 2011 से 7 मई 2026 तक

Articles you may like: