तृणमूल सरकार ने नेताओं द्वारा की जा रही बदनामी और नकारात्मक प्रचार का सामना करके राज्य के उद्योग को आगे बढ़ाया है। 18 दिसंबर को कोलकाता के धनधान्य प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने यह दावा उद्योग और वाणिज्य सम्मेलन के दौरान किया। मुख्यमंत्री ने उन कार्यों की सूची भी पेश की जो उनकी सरकार ने पिछले कुछ सालों में कारोबार और वाणिज्य को बढ़ावा देने के लिए लगातार किया है।
इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में राज्य को देश भर में शीर्ष पर ले जाने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कई नई परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।
सत्ता में आने के बाद तृणमूल सरकार द्वारा व्यापार के लिए परिस्थिति बनाने के लिए उठाए गए कदमों पर जोर दिया। हालांकि उसका हिसाब देने से पहले ममता बनर्जी ने कहा कि जब मैं पहले बाहर जाती थी तो सुनती थी कि बंगाल में और कुछ नहीं होगा। तभी मैंने अपने मन में यह चैलेंज लिया था। हमें बंगाल की इंडस्ट्री को सबसे ऊपर रखना है। इसके बाद उन्होंने अपनी सरकार के कामों के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने राज्य में लॉजिस्टिक्स हब बनाने, लैंड बैंक बनाने और इंडस्ट्री लगाने के नियमों की मुश्किलों को कम करने जैसे कई कदमों पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य भर में बिना रुकावट विद्युत आपूर्ति का भी बार-बार जिक्र किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में यह स्थिति और मजबूत होगी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि पिछले कुछ सालों में IT सेक्टर और लेदर जैसे सेक्टर में निवेश हुए हैं।
उन्होंने तृणमूल सरकार के दौरान शुरू की गई अलग-अलग सामाजिक सुरक्षा से संबंधित परियोजनाओं के बारे में भी बात की। इस दौरान सरकारी स्कूल के छात्रों को साइकिल देने की बात की उठायी गयी। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइकिलें देने के लिए उन्हें बाहर से इन्हें खरीदनी पड़ती हैं। चार साइकिलों को खरीदने का खर्चा काफी ज्यादा होता है। यहां काफी जमीन है। अगर कोई चाहे तो फैक्ट्री बना सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बेरोजगारी की दर 40% कम हुई है। इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने बंगाल के बारे में हो रही नकारात्मक प्रचार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि एक पार्टी बंगाल के नाम पर नकारात्मक माहौल बनाना चाहती है। लेकिन हम उसका सामना करते हुए ही हम बंगाल को आगे ले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शिकायती लहजे में कहा कि GST के लागू होने के बाद राज्य को नुकसान हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि जब दिमाग शांत होता है तभी नए विचार पैदा होते हैं।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कौन सी परियोजनाओं का किया उद्घाटन?
* सागरदिघी में 660 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल थर्मल यूनिट बनाया जाएगा। इससे राज्य की बिजली बनाने की क्षमता और बढ़ेगी। *
* आसनसोल और बांकुड़ा में दो WBSIDCL पार्क बनाए जाएंगे।
* पुरुलिया, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, कोलकाता, दक्षिण 24 परगना, दार्जिलिंग, अलीपुरदुआर और मालदह में MSME सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे।
* उत्सधारा परियोजना के जरिए बैरकपुर में गांधीघाट का सुन्दरीकरण होगा।
* बंगाल डेयरी के लिए हरिणघाटा में एक नया प्लांट बनाया जाएगा। इसकी लागत लगभग ₹6,558 लाख होगी। यहां से हर दिन 1 से 2 लाख लीटर दूध का उत्पादन होगा।