🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ED के ऑफिस में पहुंचे तृणमूल प्रत्याशी देवाशीष कुमार, किस मामले में किया गया तलब?

कौन से मामले की जांच में ED ने तृणमूल प्रत्याशी देवाशीष कुमार को अपने ऑफिस में तलब किया है?

By Moumita Bhattacharya

Mar 30, 2026 14:49 IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) के तृणमूल प्रत्याशी देवाशीष कुमार एंफोर्समेंट डिरेक्टोरेट (ED) के ऑफिस में पहुंचे हैं। उन्हें भूमि प्रताड़ना से जुड़े एक मामले में तलब किया गया है। ED की टीम ने अमित गांगुली नामक एक व्यवसायी के घर पर छापेमारी की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उस मामले में अमित के साथ लेनदेन का कोई मामला है अथवा नहीं, इसकी जांच करने के लिए ED के अधिकारियों ने देवाशीष कुमार को ऑफिस में बुलाया है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को ED द्वारा की गयी छापेमारी में उक्त व्यवसायी के खिलाफ नगर निकाय की मदद से विभिन्न जगहों पर भूमि अधिग्रहण और निर्माण परियोजना का आरोप लगा है। इस मामले में देवाशीष कुमार के इलाके में भी कुछ निर्माण कार्य होने का आरोप लगाया जा रहा है।

इस गैरकानूनी निर्माण के मामले में ही ED के अधिकारियों ने पूछताछ के लिए देवाशीष कुमार को तलब किया है। सोमवार को ही उन्हें तलब किया गया था। TV9 की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार तृणमूल नेता का बयान दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। हालांकि तृणमूल की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि बदले की राजनीतिक के तहत देवाशीष कुमार को ED ने बुलाया है।

मीडिया से बात करते हुए तृणमूल के प्रदेश सहअध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार का आरोप है कि यह असहायता का ही सबूत है। हारने से पहले आखिरी कोशिश की जा रही है। चुनाव से पहले ईडी-सीबीआई-चुनाव आयोग सबको काम पर लगाना चाहते हैं।

वहीं भाजपा के प्रवक्ता देवजीत सरकार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कलकत्ता हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के तत्वावधान में सारी जांच चल रही है। किसने राजनैतिक रूप से कहां विरोध जताया है और कौन चुप है, जनता सब जानती है, कोर्ट भी जानता है। अगर फिर भी कुछ कहना है तो अदालत जाकर कहें।

Articles you may like: