🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

रोहित शर्मा का IPL में धमाका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने, हैरत में विश्व क्रिकेट

केकेआर के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया। रोहित ने धमाकेदार पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल रहे। खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

By लखन भारती

Mar 30, 2026 13:35 IST

आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने केकेआऱ को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई की जीत में रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया। रोहित ने 38 गेंद पर 78 रन की पारी खेली, वहीं, दूसरी ओर रायन रिकलटन ने 43 गेंद पर 81 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान देने में सफल रहे। बता दें कि अपनी पारी के दौरान रोहित ने 23 गेंदों पर अर्धशतक जमाने का कमाल किया जो उनके आईपीएल करियर का यह सबसे तेज अर्धशत है। वहीं दूसरी ओर अब रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में MIvKKR के मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

MI vs KKR मैच में सर्वाधिक रन

967: रोहित शर्मा

617: सूर्यकुमार यादव

365: वेंकटेश अय्यर

349: गौतम गंभीर

346: मनीष पांडे

इसके अलावा रोहित शर्मा उन चार खिलाड़ियों में से एक है, जिन्होंने अब तक IPL के सभी 19 सीज़न में खेला है। हालांकि, मुंबई इंडियंस के यह दिग्गज एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने सभी 19 सीज़न एक 'कैप्ड खिलाड़ी' के तौर पर खेले हैं, बता दें कि वैसे विराट कोहली, MS धोनी और मनीष पांडे ने आईपीएल के 19 सीजन खेले हैं लेकिन बतौर कैप्ड खिलाड़ी' के तौर पर नहीं खेले हैं।

ऐसा करने वाले पहले भारतीय

वहीं, आईपीएल इतिहास में रोहित शर्मा के नाम सबसे ज़्यादा पारियों में 5 या उससे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। रोहित ऐसा करने वाले पहले भारतीय भी हैं।

कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित ने किसी एक IPL फ्रेंचाइजी के खिलाफ सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। KKR के खिलाफ 36 IPL मैचों में रोहित के नाम अब 1161 रन दर्ज हैं। वहीं, कोहली इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं; उन्होंने पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 36 मैचों में 1160 रन बनाए हैं। मैच की बात करें तो केकेआर ने पहले बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर में 4 विकटे पर 220 रन बनाए थे जिसके बाद मुंबई ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Articles you may like: