🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

प्रत्येक बूथ पर बनेगी 'वोट सुरक्षा' कमेटी, वर्चुअल बैठक में अभिषेक बनर्जी ने MP-MLA को चेताया

अभिषेक बनर्जी ने रविवार 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' के मौके पर प्रत्येक ब्लॉक में विरोध रैली निकालने का निर्देश दिया।

By Debdeep Chakraborty, Posted By : Moumita Bhattacharya

Jan 24, 2026 18:12 IST

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर राज्य का CEO ऑफिस 'लॉजिकल गड़बड़ियों' वाले मतदाताओं की सूची जारी करने की तैयारी कर रहा है। इसके बीच ही तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को पार्टी के सभी BLA के साथ बैठक की। इस बैठक में अभिषेक बनर्जी ने रविवार 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' के मौके पर प्रत्येक ब्लॉक में विरोध रैली निकालने का निर्देश दिया।

गत 31 दिसंबर को अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में चुनाव आयोग के ऑफिस गया था। राज्य की सत्ताधारी पार्टी ने दावा किया था कि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ हुई लंबी बैठक में तृणमूल के लगाए आरोपों का संतोषजनक जवाब नहीं मिला था। 'लॉजिकल गड़बड़ियों' की सूची जारी करने और सुनवाई केंद्रों में BLA की उपस्थिति पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को तृणमूल ने अपनी ' नैतिक जीत' करार दी थी। तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को हुई बैठक में उन मुद्दों को उठाया।

अब 'लॉजिकल गड़बड़ियों' सूची जारी होने का इंतजार किया जा रहा था। अभिषेक बनर्जी ने इस सूची के जारी होते ही बूथ अध्यक्ष और BLA के साथ 'वोट सुरक्षा' कमेटी का गठन करने की घोषणा करने का आदेश दिया है। तृणमूल SIR की शुरुआत से ही बूथ-टू-बूथ समर्थन शिविर लगा रही है। इलाकों में एक 'वॉर रूम' बनाया गया है।

हालांकि, अभिषेक बनर्जी ने शनिवार की बैठक में शिकायत करते हुए यह भी कहा कि कुछ विधायक और सांसद इन 'वॉर रूम' में ठीक से समय नहीं दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी के लहजे में कहा कि अगर आप अपना काम नहीं करेंगे, तो पार्टी आपके साथ नहीं रहेगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की वर्चुअल बैठक में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग ने हमारे BLA 2 को सुनवाई में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं दी। भले ही बाकी सभी पार्टियों ने WhatsApp के आदेश मान लिया हो लेकिन हमने उसे नहीं माना है। WhatsApp पर चुनाव नहीं होते। हमने विरोध किया और कहा कि BLA 2 मौजूद रहेगा। इस पर ECI से हमारी बहुत बहस हुई।

सुनवाई के दौरान तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव बनर्जी ने लोगों को परेशानी से बचाने के लिए पार्टी के समर्थकों व कार्यकर्ताओं से फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने तक लोगों के साथ खड़े रहने का निर्देश दिया। इसके साथ ही हाल ही में तृणमूल कांग्रेस द्वारा राज्य सरकार के अलग-अलग विकास परियोजनाओं पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म रिलीज की थी। अभिषेक बनर्जी ने तृणमूल महिला मोर्चा को 'लक्ष्मी एल घर' नामक उस डॉक्यूमेंट्री को प्रमोट करने का निर्देश दिया है।

Next Article
कोलकाता की विरासत ‘गीतांजलि’: शहर की गलियों में पुरानी यादों का सफर

Articles you may like: