🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

नंदीग्राम के निवासियों को अभिषेक बनर्जी ने निःशुल्क प्रदान किया चश्मा

अगर सेवाश्रय शिविर की वजह से एक भी व्यक्ति स्पष्ट रूप से देख पाता है तो इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सार्थक हो जाएगा - अभिषेक बनर्जी

नंदीग्राम के 2 नंबर ब्लॉक के सेवाश्रय शिविर के मॉडल कैम्प में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवायी थी। इनमें से काफी लोगों को डॉक्टर ने चश्मा बनवाने की सलाह भी दी थी। नंदीग्राम में सेवाश्रय स्वास्थ्य शिविर के खत्म होने के बाद ऐसे ही करीब 2613 स्थानीय निवासियों को तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने निःशुल्क चश्मा प्रदान किया है।

तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने अपने व्हाट्स ऐप चैनल पर गुरुवार को लिखा कि आंखों में समस्या होने की वजह से इनमें से बड़ी संख्या में लोग ठीक तरह से किताब नहीं पढ़ पाते हैं। न ही रास्ते पर निर्देश आदि पढ़ पाते हैं। ऐसे 2613 लोगों को निःशुल्क चश्मा प्रदान किया जा रहा है।

साथ ही उन्होंने लिखा कि अगर सेवाश्रय शिविर की वजह से एक भी व्यक्ति स्पष्ट रूप से देख पाता है तो इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सार्थक हो जाएगा। नंदीग्राम के दो ब्लॉक में आधिकारिक रूप से सेवाश्रय शिविर का समापन होने के बावजूद अभिषेक बनर्जी आम जनता तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का काम लगातार कर रहे हैं।

पिछले कई चरणों में बड़ी संख्या में लोगों का निःशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन हो चुका है। नंदीग्राम के जिन लोगों को निःशुल्क चश्मा प्रदान किया गया है उनके बारे में अभिषेक बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से एक वीडियो भी शेयर किया है।

देखें अभिषेक बनर्जी द्वारा शेयर किया गया वीडियो :-

Prev Article
बिना अनुमति BJP की बाइक रैली, पुलिस ने दर्ज किया केस

Articles you may like: