🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बिना अनुमति BJP की बाइक रैली, पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस का दावा है कि रैली के लिए कोई इजाजत नहीं ली गई थी।

तमलुक: पूर्वी मिदनापुर जिले के तमलुक क्षेत्र में बिना अनुमति मोटरसाइकिल रैली निकालने के आरोप में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अअनुसार, यह रैली 8 तारीख को महिसदल थाना क्षेत्र के चोलाबाड़ी इलाके से निकाली गई थी।

बताया जा रहा है कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले (BJP) की 'परिवर्तन यात्रा' कार्यक्रम के समर्थन में यह बाइक रैली आयोजित की गई थी। पुलिस का दावा है कि इस रैली के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गयी थी।

पुलिस के मुताबिक, अचानक बड़ी संख्या में बाइक रैली निकलने के कारण इलाके की सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी को देखते हुए महिसदल थाने ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है।

इस केस में BJP नेता दिग्विजय पाल (ओम), बिजन पाणीग्रही, अमित राणा समेत कुल 21 लोगों के नाम हैं। इससे पहले चांदीपुर थाने ने भी इसी तरह के आरोपों में खुद से केस दर्ज किया था। BJP ने आरोप लगाया कि पुलिस निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रही और सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के दबाव में कार्रवाई कर रही है।

दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुजीत रॉय ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस कानून के अनुसार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पार्टी की ओर से कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है।

राजनीतिक बयानबाजी के बीच यह मामला अब स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है, खासकर तब जब राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं।

Prev Article
ED ने दुर्गापुर में पुलिस ऑफिसर के घर पर छापा मारा
Next Article
नंदीग्राम के निवासियों को अभिषेक बनर्जी ने निःशुल्क प्रदान किया चश्मा

Articles you may like: