क्रिसमस के दिन बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने अपने फैंस को शुभकामनाएं दी। अपने शुभकामना के साथ उन्होंने अपनी मच अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की पूरी स्टार कास्ट की झलक दिखाई है। यहीं खत्म नहीं हुआ...इस फिल्म के बारे में अक्षय कुमार एक ट्विस्ट भी दिखाया है जिसकी उम्मीद शायद किसी भी फैन को नहीं थी। साथ ही उन्होंने फिल्म के रिलीज होने की तारीख का भी खुलासा किया है।
पूरी हुई शूटिंग
साल 2007 में आयी फिल्म 'वेलकम' फ्रेंचाइची की तीसरी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' होने वाली है। क्रिसमस की सुबह इस फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर कर अक्षय कुमार ने अपने फैंस और इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों को चौंका दिया। इस वीडियो में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की झलक उन्होंने दिखाई है। साथ ही फिल्म के रिलीज होने की तारीख की घोषणा भी उन्होंने कर दी है।
कब रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल'?
इस फ्रेंचाइजी की पहली दोनों फिल्मों की सफलता के बाद अब तीसरी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर फैंस को काफी उम्मीदें हैं। अपने लेटेस्ट वीडियो में अक्षय कुमार ने फिल्म के स्टार कास्ट को रिवील करने के साथ ही फिल्म रिलीज होने की तारीख का भी खुलासा किया है। पहले यह फिल्म साल 2024 की क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी। फिर कहा गया कि इसे टालकर साल 2025 की क्रिसमस को रिलीज किया जाएगा। लेकिन अब अक्षय कुमार ने खुलासा किया है कि फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' अगले साल यानी 2026 की क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है।
'वेलकम टू द जंगल' की स्टार कास्ट
'वेलकम टू द जंगल' के स्टार कास्ट को एक ट्विस्ट के साथ अक्षय कुमार ने रिवील किया है। फिल्म से जुड़ा एक वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है, जिसमें बॉलीवुड के लगभग सभी स्टार्स एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म में अक्षय कुमार डबल रोल में नजर आ सकते हैं, क्योंकि इस वीडियो में अक्षय दो अलग-अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं।
लोगों ने अभी तक इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर करार दिया है। इस वीडियो में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, तुषार कपूर, पुनीत इस्सर, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, आफताब शिवदासानी जैसे बड़े स्टार्स नजर आ रहे हैं।
Wishing one and all a very Merry Christmas from the giant cast of Welcome to the Jungle!
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 25, 2025
In cinemas 2026.
Never have I ever been part of something so big…none of us have. We can’t wait to present our gift to you. It’s a wrap, people! ????
Well done, gang. Such a huge effort from… pic.twitter.com/4In3yFNBg7