🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

राज्य पुलिस में फिर से किया गया बड़ा बदलाव, 3 जिलों के SP का हुआ तबादला

नवान्न से जारी विज्ञप्ति में 4 उच्चाधिकारियों का तबादला करने की बात कही गयी है।

By Abhirup Datta, Posted By : Moumita Bhattacharya

Feb 19, 2026 21:33 IST

राज्य पुलिस में किया गया फिर से बदलाव। गुरुवार (19 फरवरी) को 3 जिलों के पुलिस सुपर को बदलने का आदेश राज्य के प्रशासनिक मुख्यालय नवान्न से जारी किया गया है। नवान्न से जारी विज्ञप्ति में 4 उच्चाधिकारियों का तबादला करने की बात कही गयी है। राज्य प्रशासन की ओर से इसे रुटिन बदलाव ही कहा जा रहा है।

कौन-कौन से अधिकारियों का हुआ तबादला?

खंडबहाले उमेश गणपत (IPS)

वह अलीपुरदुआर में पुलिस सुपर के पद पर कार्यरत थे। उन्हें SS, IB, North Bengal की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

आरीश बिलाल (IPS)

वह SS, IB, North Bengal की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जिन्हें बसीरहाट के पुलिस जिला एसपी के पद पर नियुक्त किया गया है।

डॉ. हुसैन मेहदी रहमान (IPS)

वह बसीरहाट पुलिस जिला की जिम्मेदारी संभाल रहे थे जिन्हें जंगीपुर पुलिस जिले के एसपी के पद पर नियुक्त किया गया है।

शॉ. कुमार अमित (IPS)

जंगीपुर के पुलिस जिले की जिम्मेदारी संभालने वाले IPS अमित को अलीपुरदुआर का एसपी नियुक्त किया गया है।

बता दें, कुछ दिनों पहले ही यानी 14 फरवरी को राज्य के पुलिस प्रशासन ने बड़ा बदलाव किया गया था। उस समय एडीजी और आईजी पद के कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था। नदिया व राणाघाट रेंज के डीआईजी पद पर बदलाव किया गया था। कृष्णनगर पुलिस जिला और जलपाईगुड़ी जिला के एसपी को भी बदला गया था।

उससे पहले 30 जनवरी को भी राज्य पुलिस व कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया गया था। इसी समय कोलकाता पुलिस के कमिश्नर की जिम्मेदारी सुप्रतिम सरकार को सौंपी गयी थी। इसके साथ ही पियुष पांडे को राज्य पुलिस का नया कार्यवाहक डीजी भी नियुक्त किया गया।

Prev Article
क्या बंगाल में अंतिम मतदाता सूची जारी होने की फिर से बदलेगी समय सीमा? कितने लोगों का हटेगा नाम?

Articles you may like: