हजारों करोड़ रुपया का वीडियो सामने आते ही हुमायूं कबीर का साथ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने छोड़ने की घोषणा कर दी। शुक्रवार की अहले सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर ओवैसी की पार्टी मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (AIMIM) ने घोषणा कर दी कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) नहीं बल्कि अकेली ही लड़ेगी।
इस घोषणा के बाद AJUP सुप्रीमो हुमायूं कबीर ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि ओवैसी के बिना यह लड़ाई बिल्कुल भी 'मुश्किल' नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि ओवैसी के भरोसे पर इस पार्टी का गठन नहीं किया गया है। जिस लड़ाई को मैंने शुरू की है उससे पीछे नहीं हटूंगा। इसके साथ ही वायरल वीडियो के बारे में भी उन्होंने अपनी बात रखी। AIMIM के साथ गठबंधन के बारे में हुमायूं कबीर ने कहा कि उनका फैसला है, वह ले ही सकते हैं। इस बारे में मैं कुछ भी नहीं कहूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई अपनी राजनैतिक स्थिति व नीतियों का पालन नहीं करता है तो यह उनका व्यक्तिगत अधिकार है।
Read Also | हुमायूं कबीर को बड़ा झटका - AIMIM ने तोड़े सारे संबंध, अकेली लड़ेगी चुनाव
गौरतलब है कि गत 25 मार्च को संयुक्त संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर हुमायूं कबीर की पार्टी और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि बंगाल चुनाव में वे गठबंधन बनाकर लड़ेंगे। उसके आधार पर मुर्शिदाबाद, मालदह, बीरभूम, उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बर्धमान की 10 सीटों पर प्रत्याशी भी तय हुआ है। लेकिन अब यह योजना अतीत की बात है।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: On the viral video of AJUP founder Humayun Kabir, Union Home Minister Amit Shah says, "You may be unaware of Mamata Ji's capabilities; she is capable of producing 2000 such videos. Humayun Kabir and the BJP are like the South Pole and the North… pic.twitter.com/zgfSJbJeFy
— ANI (@ANI) April 10, 2026
क्या है वायरल वीडियो का सच?
वायरल वीडियो के बारे में हुमायूं कबीर ने दावा किया कि तृणमूल ने जो वीडियो जारी किया है वह कब, कहां और किसके साथ समझौते की बात हो रही है यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने किसी के साथ कोई समझौता नहीं किया है।
20 साल विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे लेकिन...
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तृणमूल और ममता बनर्जी पर तीखा वार किया। उन्होंने कहा कि आपको शायद ममता बनर्जी की क्षमता का पता नहीं है। हुमायूं कबीर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हुमायूं कबीर और भारतीय जनता पार्टी दक्षिण और उत्तर ध्रुव की तरह हैं। हम कभी एक नहीं हो सकते हैं। हम 20 सालों तक विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे लेकिन उनके साथ नहीं बैठेंगे जो बाबरी मस्जिद बनाना चाहते हैं।