🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बंगाल चुनाव पर गरमाई राजनीति - ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, "असम चुनाव में 50 हजार बाहरी वोटर ले जाए गए!"

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान अशांति फैलाने के लिए रुपया, ड्रग और हथियार भी लाया जा रहा है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 10, 2026 15:03 IST

उत्तर 24 परगना जिले के स्वरूपनगर विधानसभा केंद्र के तेंतुलिया हाई स्कूल के मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को एक बार फिर से अपने निशाने पर लिया। शुक्रवार को आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा बाहरी राज्यों से लोग पश्चिम बंगाल में प्रवेश करवा रही है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान अशांति फैलाने के लिए रुपया, ड्रग और हथियार भी लाया जा रहा है।

तृणमूल सुप्रीमो का आरोप है कि दूसरे राज्य में भाजपा ने इसी प्रकार से चुनाव करवाया है। गुरुवार को असम में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी भारी फर्जीवाड़ा हुआ है। उसी तरीके से बंगाल में भी चुनाव के दिन फर्जीवाड़ा करने की आशंका उन्होंने जतायी है।

Read Also | 32 लाख लोगों का नाम शामिल करवा चुकी, बाकियों का भी जल्द होगा : ममता बनर्जी का आश्वासन

स्वरूपनगर विधानसभा केंद्र से तृणमूल की प्रत्याशी वीणा मंडल के समर्थन चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंची ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा दूसरे राज्यों से पश्चिम बंगाल में लोग ला रही है। गुरुवार को असम में चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से ट्रेन में बैठाकर 50 हजार लोगों को लाया गया है। उनका कहना है कि सिर्फ असम के लोग अगर वोट देते तो वहां भाजपा का जीतना संभव नहीं है। लेकिन बाहरी लोगों से भी मतदान करवाकर भाजपा ने जीतने की कोशिश की है।

उन्होंने संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि इसी प्रकार से बंगाल में भी चुनाव जीतने के लिए भाजपा षड्यंत्र कर रही है। इस मामले में उन्होंने मतदानकर्मियों से अतिरिक्त सतर्क रहने का अनुरोध किया है। SIR में नाम कटने के मामले में भी ममता बनर्जी ने तीखा वार किया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश था कि जिन लोगों का नाम हटा दिया गया है उन्हें कागजात जमा करके साबित करना होगा।

Read Also | 'तृणमूल के मंत्री-संतरी सबका हिसाब होगा', PM नरेंद्र मोदी की चेतावनी, दी कौन सी 'गारंटी'?

ट्राईब्यूनल ने अभी तक काम ही शुरू नहीं किया और इसमें ही चैत्र का सेल लगा दिया गया है। एक समाचार पत्र में मैंने पढ़ा कि 90 लाख लोगों का नाम हटाया गया है, जिसमें से 60 लाख हिंदू और 30 लाख मुसलमान लोग हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस बात की सत्यता की जांच अभी तक तृणमूल की तरफ से नहीं की गयी है। इस बारे में ब्लॉक स्तर पर समीक्षा के बाद ही सारी जानकारियां शेयर की जाएंगी।

Articles you may like: