🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

तृणमूल पर बरसे PM मोदी, कहा - जरूरतमंदों की दुश्मन है TMC, 'बदलना जरूरी' का दिया नारा

पीएम मोदी ने तृणमूल को 'जरूरतमंदों का दुश्मन' करार दिया। मोदी ने कहा, "इस निर्दयी सरकार को बंगाल से विदा करने की जरूरत है।"

By Sayani Jowardar, Posted By : Moumita Bhattacharya

Jan 17, 2026 19:05 IST

मालदह टाउन से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन समेत कई अन्य ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरानी मालदह में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने बंगाल में 'असली परिवर्तन' का आह्वान किया। ओडिशा, त्रिपुरा, बिहार, असम की बात कहते हुए अब उन्होंने कहा कि बंगाल में भी 'सुशासन का समय आ गया है'।

इस रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए जेन ज़ी भी साथ हैं, महाराष्ट्र में BMC चुनावों के नतीजों की बात कहते हुए उन्होंने यह कहा। खास बात यह रही कि मालदह में जनसभा की शुरुआत उन्होंने बांग्ला भाषा में भाषण देते हुए की। अपने भाषण के दौरान उन्होंने 'पाल्टानो दरकार' (बदलना जरूरी) का नारा भी दिया।

मालदह में राजनीति और संस्कृति का मेलबंधन

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मालदह राजनीति और संस्कृति का मेलबंधन है। मालदह बंगाल की समृद्धि का एक केंद्र है। यहां असली परिवर्तन के लिए लोगों की आंखों में मुझे भरोसा दिखाई दे रहा है। बिहार चुनाव में जीत के बाद ही मैंने कहा था, मां गंगा के आर्शिवाद से अब बंगाल में भी विकास की गंगा बहेगी। भाजपा यह काम करके ही मानेगी।

Read Also | वंदे भारत स्लीपर से लेकर अमृत भारत एक्सप्रेस तक...पीएम मोदी ने कौन सी ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी?

चुनावों से ठीक पहले राज्य में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और कई अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करने के बाद नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। सभा में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने तृणमूल सरकार पर निशाना साधा, 'ओडिशा, त्रिपुरा, असम में लोगों ने भाजपा की सरकार पर भरोसा जताया। कुछ दिनों पहले ही बिहार में फिर से एक बार भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार आयी है। यानी बंगाल के चारों तरफ सुशासन की सरकार है। अब बंगाल में सुशासन का समय आ गया है।'

निर्दयी है तृणमूल सरकार

प्रधानमंत्री मोदी ने तृणमूल सरकार को निर्दयी सरकार करार दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल ने राज्य में आयुष्मान परियोजना जैसी परियोजना को लागू नहीं होने दिया। मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली से जरूरतमंदों के लिए परियोजना का रुपया भेजा जाता है और उसी रुपए को तृणमूल के लोग लूट लेते हैं। उन्होंने तृणमूल को 'जरूरतमंदों का दुश्मन' करार दिया। मोदी ने कहा, "इस निर्दयी सरकार को बंगाल से विदा करने की जरूरत है।"

इससे पहले जब ताहेरपुर में पीएम मोदी की सभा थी तब उन्होंने मतुआ समुदायों को लेकर एक भी शब्द नहीं कहा था। इसे लेकर भी कम विवाद उत्पन्न नहीं हुआ। हालांकि उस दिन घना कोहरा होने की वजह से वह ताहेरपुर नहीं जा सकें। दमदम एयरपोर्ट से ही उन्होंने वर्चुअल सभा को संबोधित किया था।

लेकिन मालदह की सभा से उन्होंने न सिर्फ मतुआ सम्प्रदायों के बारे में बात की बल्कि उन्हें नागरिकता का अभयदान भी दिया। उन्होंने CAA के माध्यम से उन्हें नागरिकता देने की बात कही। इसके साथ ही उन सभी शरणार्थियों का आश्वस्त किया जो अलग-अलग देशों में धार्मिक हिंसा का शिकार बनकर भारत आए हैं।

साथ ही सीमावर्ती जिला मालदह से घुसपैठ करने वाले लोगों को लेकर एक बार फिर से नरेंद्र मोदी ने अपनी आवाज उठायी। उन्होंने कहा, 'बंगाल से घुसपैठियों को बाहर करना जरूरी है। लेकिन तृणमूल के लोग तो ऐसा नहीं करेंगे। यहां के लोग ही कहते हैं, यहां कुछ जगहों पर भाषा, बोली तक बदल दी गयी है।

मालदह, मुर्शिदाबाद समेत बंगाल में बहुत जगहों पर दंगा बढ़ रहा है। भाजपा की सरकार आने के बाद घुसपैठ और घुसपैठियों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया जाएगा।' इसके साथ ही नाम लिए बगैर नरेंद्र मोदी ने किसी का नाम लिए बगैर बेलडांगा में मीडिया कर्मी को पिटने की घटना की तीव्र निंदा की। साथ ही उन्होंने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाया।

वंदे भारत स्लीपर का उद्घाटन कर कहा

मालदह टाउन स्टेशन पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'बंगाल की इस पुण्य भूमि आज से भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की तरफ एक कदम और बढ़ा रहा है। आज से वंदे भारत की शुरुआत हुई। मां काली और मां कामाख्या की भूमि को यह ट्रेन जोड़ देगी।' इसके साथ ही नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह ट्रेन विकसित भारत का एक उदाहरण है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय रेल अब आधुनिक होने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भी है।

Prev Article
वंदे भारत स्लीपर से लेकर अमृत भारत एक्सप्रेस तक...पीएम मोदी ने कौन सी ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी?
Next Article
'मानहानि की कोशिश की जा रही है', सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के सामने ही मुख्यमंत्री ने साधा निशाना

Articles you may like: