70 सालों बाद पश्चिम बंगाल में दिखा हिमालयी कस्तूरी हिरण, कहां?

वैज्ञानिकों ने हिमालयी कस्तूरी हिरण का स्पष्ट फोटो खिंचने में सफलता पायी है, जो कभी इस क्षेत्र से विलुप्त बताया जा रहा था।

By Moumita Bhattacharya

Nov 25, 2025 20:31 IST

पिछले लगभग 70 सालों बाद पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से हिमालयी कस्तूरी हिरण (Himalayan Musk Deer) के दिखने की पुष्टि हुई है। वैज्ञानिकों ने इस हिरण का स्पष्ट फोटो खिंचने में सफलता पायी है, जो कभी इस क्षेत्र से विलुप्त बताया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 1955 में आखिरी बार सिंगालिला में यह दिखाई दिया था। बता दें, भारत में कस्तूरी हिरण की 4 प्रजातियां पायी जाती हैं - काला कस्तूरी हिरण, हिमालयी कस्तूरी हिरण, अल्पाइन कस्तूरी हिरण और कश्मीर कस्तूरी हिरण।

कहां दिखा कस्तूरी हिरण?

TOI की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पैन-इंडिया लाल पांडा मूल्यांकन के दौरान कालिम्पोंग जिले के नेवरा वैली नेशनल पार्क में हिमालयी कस्तूरी हिरण के दिखने के पुख्ता सबूत मिले हैं। यह मूल्यांकन दिसंबर 2023 में शुरू हुआ था। बताया जाता है कि कस्तुरी हिरण की 6 फोटो 17 दिसंबर 2024 को 3,112 मीटर की ऊंचाई पर मिली।

भारत में और कहां पाए जाते हैं कस्तूरी हिरण?

कस्तुरी हिरण की शरीर में छिपे सुगंधित कस्तुरी ग्रंथियों की वजह से बड़ी संख्या में इनका शिकार किया जाता है। इस वजह से इन्हें IUCN की रेड सूची में डाला गया है। कस्तुरी ग्रंथियां एक बहुत ही कीमती और सुगंधित वस्तु होती है, जिसका इस्तेमाल पारंपरिक दवाईयां और परफ्यूम बनाने में किया जाता है। पश्चिम बंगाल के अलावा कस्तूरी हिरण अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, सिक्किम और उत्तराखंड में भी पाया जाता है।

Prev Article
रोजवैली मामले की फॉरेंसिक ऑडिट के लिए राजी नहीं है CAG, कौन करेगा यह काम?
Next Article
CEO दफ्तर पर 30 घंटे का धरना, सुरक्षा को लेकर केंद्र ने कलकत्ता पुलिस कमिश्नर से मांगा जवाब

Articles you may like: