🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

वैलेंटाइंस डे पर दमकती त्वचा चाहिए तो अभी से अपनाएं ये साधारण लेकिन बड़े असरदार ब्यूटी टिप्स

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से ही जान लेते हैं उनके वैलेंटाइंस डे स्पेशल ब्यूटी टिप्स।

By Moumita Bhattacharya

Feb 07, 2026 11:17 IST

शादी के बंधन में बंध चुका नया-नवेला जोड़ा हो या प्यार के बंधन में बंधने की चाहत रखने वाली युवतियां, हर किसी के लिए प्यार का सप्ताह आज से शुरू हो रहा है। प्यार का सप्ताह यानी वैलेंटाइंस वीक (Valentine's Week)। इसके साथ ही शुरू हो जाती है वैलेंटाइंस डे को लेकर खास तैयारियां। सिर्फ गिफ्ट्स, फूल खरीदना अपने प्रियतम को देना ही नहीं बल्कि खुद को सजा-संवार कर, थोड़ा सा और निखार कर अपने प्रेमी को रिझाना।

तो चलिए अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से ही जान लेते हैं उनके वैलेंटाइंस डे स्पेशल ब्यूटी टिप्स :

अगर आप दमकती त्वचा, रेशमी घने बाल, आकर्षक चेहरा और व्यक्तित्व की धनी बनना चाहती हैं तो इसके लिए आपको पहले से तैयारी करनी पड़ेगी। इस खास दिन पर दमकती त्वचा पाने के लिए साधारण ब्यूटी टिप्स की मदद से आप इस दिन को बेहतरीन खास दिन बना सकती हैं।

  1. हल्दी तथा मलाई का मिश्रण बना कर इसे चेहरे पर लगा कर 10 मिनट बाद चेहरे को साफ और ताजे पानी से धो डालिये। इससे आपकी त्वचा साफ हो जाएगी तथा चेहरे पर आभा लौट आएगी।
  2. चेहरे की रंगत चमकाने के लिए बेसन, चंदन तथा हल्दी का फेस पैक बना कर रोज चेहरे पर लगाएं।
  3. गुलाब जल में काटन वूल पैड डूबो कर इसे फ्रीज में रखें। पहले इससे त्वचा को साफ करें तथा बाद में इससे त्वचा को धीरे-धीरे सहलाएं। इस मिश्रण को गालों पर ऊपरी तथा नीचली दिशा में हल्के-हल्के सहलाते हुए लगाए तथा प्रत्येक स्ट्रोक को कनपटी तक ले जाए। इस मिश्रण को माथे पर लगाते समय मध्य बिन्दू से शुरू करके तथा दोनों तरफ बाहरी दिशा में कनपटी तक घुमाएं। ठोड़ी के मामले में इसे घुमावदार तरीके से लगाएं। इसके बाद गुलाब जल में भीगे काटनवूल पैड से त्वचा को तेजी से थपथपाइए।
  4. ‘‘पिक मी अप’’ फेस मास्क से आपकी त्वचा साफ तथा चमकीली बन सकती है। शहद में अंडे की सफेदी मिलाकर इसे चेहरे पर लगाएं और लगभग 20 मिनट बाद ताजे साफ पानी से धो डालिए। अगर आपकी त्वचा काफी रूखी है तो शहद में अण्डे का पीला भाग (योक) तथा थोड़ा सा दूध मिला लीजिए। इस मिश्रण को 20 मिनट तक चेहरे पर लगाने के बाद ताजे साफ पानी से धो डालिए। चेहरे को साफ करने के बाद गुलाब जल में भीगे काटन वूल की मदद से त्वचा को थपथपाइए।
  5. माइल्ड फेशियल स्क्रब का उपयोग कीजिए। इससे त्वचा से मृत कोशिकाएं हट जाती है जिससे त्वचा दमक उठती है। अखरोट के पाउडर, एक चम्मच शहद तथा एक चम्मच दही को मिलाकर फेशियल स्क्रब बना लीजिए। इस मिश्रण को कुछ समय तक चेहरे पर लगा रहने दीजिए। इसके बाद चेहरे का गोलाई में हल्के हाथों से मसाज करें। फिर साफ पानी से धो डालिए।
  6. सूखी तथा पीसी हुई करी पत्ता को फेस पैक में मिलाया जा सकता है। इससे चेहरे की चमक बढ़ जाती है। करी पत्ता को दो चम्मच जई या चोकर, दो चम्मच गुलाब जल तथा एक चम्मच दही में मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को आंखों तथा होठों को छोड़कर बाकी चेहरे पर लगाइए। आधा घण्टा बाद चेहरे को धो डालिए।
  7. चेहरे की आभा बढ़ाने के लिए फ्रूट पैक काफी सहायक सिद्ध होते है तथा इन्हें चेहरे पर प्रतिदिन लगाया जा सकता है। सेब को पीसकर इसे पक्के पपीते की लुगदी तथा मसले हुए केले में मिलाकर मिश्रण बना लें तथा इस मिश्रण में दही या नींबू का रस भी मिलाया जा सकता है। इस मिश्रण को चेहरे पर आधा घंटा तक लगा रहने दीजिए तथा बाद में चेहरा साफ पानी से धो डालिए। इससे चेहरे की लालिमा बढ़ती है।
  8. तैलीय त्वचा के लिए मुलतानी मिट्टी को गुलाब जल में मिलाकर पेस्ट बना लें तथा इस पेस्ट को होठों तथा आंखों के इस गिर्द का क्षेत्र छोड़कर बाकी चेहरे पर लगा लीजिए। जब यह पेस्ट सूख जाए तो इसे ताजे पानी से धो डालिए। मिश्रित त्वचा के लिए इस मास्क को त्वचा के तैलीय भाग पर ही लगाइए। सामान्य त्वचा के लिए मुलतानी मिट्टी में शहद तथा दही मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने के बाद 30 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो डालिए।
Prev Article
घर पर ही बनाएं जादुई तेल, पलभर में गायब होंगी बाल झड़ने की समस्याएं

Articles you may like: