आजकल की तेज जिंदगी में मोबाइल, लैपटॉप और टीवी जैसी स्क्रीन से दूर रहना मुश्किल हो गया है। लंबे समय तक स्क्रीन देखने से हमारी आँखों पर असर पड़ता है और नींद पूरी न होना, तनाव, गलत खानपान और पानी की कमी मिलकर आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स बढ़ा देते हैं। ये काले घेरे चेहरे को थका हुआ और उम्र से बड़ा दिखाते हैं।
कई लोग महंगी क्रीम या कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अक्सर उनसे मनचाहा असर नहीं मिलता। अच्छी खबर यह है कि घर पर मौजूद सामान्य चीजों से ही आप असरदार उपाय कर सकते हैं। ये नेचुरल उपाय आंखों को ठंडक, नमी और चमक भी देते हैं।
1. खीरा और गुलाब जल वाला मास्क
खीरे का रस आंखों की त्वचा को ठंडक देता है और सूजन कम करता है। गुलाब जल त्वचा को फ्रेश और चमकदार बनाता है। एक ताजा खीरा कद्दूकस करके उसका रस निकालें। इसमें 1 से 2 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। कॉटन पैड्स को इस मिश्रण में भिगोकर आंखों पर 15 से 20 मिनट रखें। इससे सूजन और डार्क सर्कल्स हल्के हो जाते हैं।
2. आलू और शहद वाला मास्क
आलू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं जो काले घेरे हल्के करने में मदद करते हैं। एक छोटे आलू को कद्दूकस कर पेस्ट बनाएं, इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं और आंखों के नीचे हल्के हाथों से लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद धो लें। यह आंखों के आसपास की त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है।
3. एलोवेरा और विटामिन E वाला मास्क
एलोवेरा जेल त्वचा को नमी और पोषण देता है। विटामिन E डार्क सर्कल्स कम करने में मदद करता है। 1 चम्मच एलोवेरा जेल में विटामिन E कैप्सूल का तेल मिलाएं। सोने से पहले हल्के हाथों से आंखों के चारों ओर लगाएं और रात भर छोड़ दें। सुबह त्वचा ताजगी और चमक के साथ दिखती है।
डार्क सर्कल्स कम करने के लिए जीवनशैली टिप्स
हर दिन 7 से 8 घंटे की नींद लें। पर्याप्त पानी पिएं, तनाव कम करें और स्क्रीन टाइम सीमित रखें आंखों की हल्की मालिश करें। हरी सब्जियां, फल और संतुलित आहार लें। सनस्क्रीन का नियमित इस्तेमाल करें।
इन सरल उपायों और घरेलू मास्क को अपनाकर आप सिर्फ 3 से 7 दिनों में ही आंखों के नीचे काले घेरे कम कर सकते हैं और अपने चेहरे को ताजगी और चमक दे सकते हैं। महंगे प्रोडक्ट्स या कठोर उपचार की आवश्यकता नहीं है। नेचुरल और आसान उपाय आपकी त्वचा को पोषण देते हैं और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।