घने, मुलायम और चमकदार बाल किसी की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। लेकिन व्यस्त जीवनशैली, प्रदूषण, असंतुलित आहार और कैमिकल वाले प्रोडक्ट्स बालों को रूखा, बेजान और झड़ने वाला बना देते हैं। ऐसे में प्राकृतिक और घरेलू उपाय काफी कारगर साबित हो सकते हैं। उनमें सबसे प्रभावी उपाय है बालों में घी लगाना, जो लंबे समय से भारतीय हेयरकेयर में उपयोग होता आया है।
बालों में घी लगाने के लाभ
घी में मौजूद विटामिन A, D, E, K और फैटी एसिड बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक पोषण पहुंचाते हैं। यह बालों को गहराई से कंडीशन करता है और उन्हें स्वस्थ बनाता है। घी बालों में नमी लॉक करता है। जिससे बाल मुलायम, स्मूद और फ्रिजी-फ्री होते हैं। हीट, कलर और कैमिकल्स से डैमेज हुए बालों को घी प्राकृतिक रूप से ठीक करता है।
घी के फैटी एसिड बालों की जड़ों तक जाकर केराटिन को मजबूत करते हैं। इसका असर यह होता है कि बाल कम टूटते हैं और स्प्लिट-एंड्स कम होते हैं। नियमित उपयोग से बालों की खोई हुई चमक वापस आती है और उनका लुक हेल्दी दिखता है।
बालों की बढ़त के लिए सबसे अच्छा तेल
रोजमेरी तेल : यह स्कैल्प में ब्लड फ्लो बढ़ाकर बालों की ग्रोथ तेज करता है। हमेशा नारियल या जैतून तेल के साथ मिलाकर लगाना चाहिए।
अरंडी का तेल : यह गाढ़ा तेल बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचाता है और बालों को मोटा, घना और मजबूत बनाता है।
नारियल तेल : लॉरिक एसिड के कारण यह बालों के स्ट्रैंड्स में घुसकर प्रोटीन लॉस रोकता है और टूटने से बचाता है।
आंवला तेल : विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह बालों को मजबूत बनाता और समय से पहले सफेद होने की समस्या कम करता है।
बालों पर घी लगाने के फायदे
घी के एंटी-फंगल गुण रूसी को कम करते हैं। स्कैल्प की जलन और इन्फ्लेमेशन में राहत देता है।हल्की मसाज से जड़ों में ब्लड फ्लो बढ़ता है और हेयर ग्रोथ तेज होती है। बालों की ड्राईनेस और फ्लेकीनेस को कम करता है। हार्मोनल हेयर फॉल में भी मदद करता है।
घी एक प्राकृतिक और असरदार तरीका है जिससे रूखे, उलझे और फ्रिज़ी बालों की समस्या में राहत मिलती है। हफ्ते में दो-तीन बार 30 से 60 मिनट तक बालों में घी लगाने से बाल मुलायम, स्मूद और चमकदार बनते हैं। हालांकि यह डैंड्रफ या बाल झड़ने जैसी गंभीर समस्याओं का पूर्ण समाधान नहीं है लेकिन बालों की ड्राईनेस और फ्रिजीनेस को कम करने में बेहद प्रभावी है।