क्या भारत कुछ बड़ा करने की कर रहा है तैयारी? सेना के अटैक हेलीकॉप्टर ने किया युद्धाभ्यास, जानिए कहां?

सेना के अटैक हेलीकॉप्टर ने पैदल सेना के साथ मिलकर जमकर फ्लाइंग प्रैक्टिस की। पर कहां हुए ये युद्धाभ्यास?

By Moumita Bhattacharya

Nov 08, 2025 18:06 IST

हाल ही में भारतीय सेना ने दो बड़े युद्धाभ्यास किए। इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद भारतीय सेना की ओर से आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए दी गयी। जानकारों के मुताबिक ये युद्धाभ्यास भारत की रक्षा तैयारियों को मजबूत बनाने के संकेत हैं। बताया जाता है कि सेना के अटैक हेलीकॉप्टर ने पैदल सेना के साथ मिलकर जमकर फ्लाइंग प्रैक्टिस की। पर कहां हुए ये युद्धाभ्यास?

NBT की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार यह अभ्यास अरुणाचल प्रदेश के अग्रिम इलाकों में की गयी है। इस अभ्यास के दौरान भारतीय सेना की मारक क्षमता और हर तरह के मौसम में दिन-रात काम करने की तैयारियों का अभ्यास किया गया। दूसरी ओर भारतीय नौसेना के साथ मिलकर दक्षिणी कमान के सुदर्शन चक्र कोर ने भी पश्चिमी तट पर बड़ा जल-थल युद्धाभ्यास किया। बताया जाता है कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य तीनों सेनाओं के बीच का तालमेल बढ़ाना है।

भारतीय सेना की ओर से इस अभ्यास की जानकारी देते हुए बताया गया है कि भारतीय सेना के अटैक हेलीकॉप्टर ने अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में पैदल सेना के साथ मिलकर गहन उड़ान अभ्यास किया। इस अभ्यास के दौरान अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर की जबरदस्त मारक क्षमता की जानकारी मिली। साथ ही यह भी साबित हुआ कि वे हर मौसम में और दिन व रात दोनों समय में ही प्रभावी तरीके से काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Prev Article
यांत्रिक त्रुटि के कारण लंदन जा रही एयर इंडिया की विमान ने 6 घंटे देर से भरी उड़ान
Next Article
बिहार चुनाव के बाद मोदी का कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमला, राहुल गांधी को ‘नामदार’ कहकर तंज कसा

Articles you may like: