🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

रियाद छोड़कर कहां गए क्रिस्टियानो रोनाल्डो? उड़ान की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

जिस जेट से रोनाल्डो के रियाद छोड़ने की खबरें सामने आयी हैं उसकी कीमत सुनकर आप चौंक उठेंगे।

By Navin Paul, Posted By : Moumita Bhattacharya

Mar 03, 2026 23:48 IST

ईरान–इजराइल–अमेरिका के संघर्ष में पश्चिम एशिया के बाकी देश भी शामिल हो चुके हैं। अमेरिका और इजराइल के मित्र देश ओमान, कतर, कुवैत, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब पर भी ईरान ने हमला किया है। हाल ही में रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ईरान ने ड्रोन हमला किया है।

इसी अशांत स्थिति के बीच सऊदी अरब छोड़कर क्रिस्टियानो रोनाल्डो चले गए। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज़ और पांच बच्चों के साथ रोनाल्डो निजी विमान में सवार होकर रियाद छोड़कर चले गए हैं। पर कहां गए क्रिस्टियानो रोनाल्डो? हम दावे के साथ कह सकते हैं कि जिस जेट से रोनाल्डो के रियाद छोड़ने की खबरें सामने आयी हैं उसकी कीमत सुनकर आप चौंक उठेंगे।

इस युद्ध की वजह से कई मैच स्थगित हो गए हैं। एशियन चैंपियंस लीग में अल नासर का मैच भी स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही सरकार ने विदेशी नागरिकों को सलाह दी है कि वे अपने देशों को लौट जाएं। ऐसी परिस्थिति में रोनाल्डो ने भी अपनी गर्लफ्रेंड और 5 बच्चों के साथ देश छोड़कर चले जाने का फैसला लिया। मिली जानकारी के अनुसार रोनाल्डो रियाद से मेड्रिड लौट गए हैं।

ब्रिटिश मीडिया द सन के अनुसार रोनाल्डो ने सऊदी अरब छोड़ने के लिए जिस निजी जेट का इस्तेमाल किया है उसकी कीमत लगभग 67 मिलियन पाउंड (भारतीय मुद्रा में 822 करोड़ रुपये) बतायी जाती है। यह एक गाल्फस्ट्रीम G650 निजी जेट है जिसे ‘उड़ता महल’ कहा जाता है। बताया जाता है कि यह अत्याधुनिक विमान लगातार 7,000 मील से अधिक उड़ान भर सकता है और एक बार में 19 लोग इसमें यात्रा कर सकते हैं।

फ्लाइट ट्रैकिंग साइट Flightradar24 की जानकारी के अनुसार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विमान मिस्र और भूमध्यसागर के ऊपर से उड़ान भरते हुए स्पेन पहुंच चुका है। रोनाल्डो सऊदी अरब छोड़कर चले गए हैं लेकिन बाकी विदेशी खिलाड़ी अभी भी टीम के साथ ही हैं। उनके देश छोड़ने की कोई खबर नहीं है।

वर्तमान में रोनाल्डो चोटिल हैं इसलिए इस समय मैदान में उतरना उनके लिए संभव नहीं है। साथ ही युद्ध जैसी स्थिति कब तक सामान्य होगी यह भी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में इस अशांत स्थिति में रोनाल्डो के सऊदी छोड़ने के फैसले का कई लोगों ने समर्थन किया। कुछ दिन पहले रोनाल्डो ने अपने व्यवसाय का विस्तार भी किया। उन्होंने स्पेन की सेकेंड डिवीजन की अलमेरिया क्लब में 25% हिस्सेदारी खरीदी। यह क्लब उन्होंने सऊदी अरब के एक व्यापारी से खरीदा है।

Prev Article
FA कप दिग्गज किलर का स्टेडियम में संदिग्ध आग लगाने का प्रयास, जांच जारी

Articles you may like: