🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

UEFA चैंपियंस लीग में बड़ा उलटफेर, इंटर बाहर; बोडो/ग्लिम्ट और एटलेटिको अंतिम 16 में

यूईएफए चैंपियंस लीग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। पिछले सीजन के रनर्स-अप इंटर मिलान इस बार लीग चरण से ही बाहर हो गए।

By सौम्यदीप दे, Posted by: रजनीश प्रसाद

Feb 25, 2026 12:00 IST

मिलान/ इटली : नॉर्वे के क्लब बोडो/ग्लिम्ट ने एक बार फिर ‘जायंट किलर’ के रूप में खुद को साबित किया। पहले लीग में उन्होंने इंटर मिलान को 3-1 से हराया था। दूसरे लीग में इंटर के सामने वापसी की चुनौती थी लेकिन बोडो/ग्लिम्ट ने उन्हें मौका नहीं दिया। मंगलवार रात इंटर के घरेलू मैदान सैन सिरो में बोडो/ग्लिम्ट ने 2-1 से जीत दर्ज की।

दोनों लीग मिलाकर 5-2 के कुल स्कोर से इंटर मिलान टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वहीं नॉर्वे का यह क्लब पहली बार चैंपियंस लीग के अंतिम 16 में पहुंचा।

मैच में 70 प्रतिशत बॉल पजेशन और कुल 33 शॉट लेने के बावजूद इंटर को सफलता नहीं मिली। 58वें मिनट में बोडो ने बढ़त बनाई। इंटर के डिफेंडर मैनुएल अकांजी की गलती का फायदा उठाकर जेन्स पीटर हॉग ने गोल किया।

72वें मिनट में हाकोन एवजेन ने बढ़त दोगुनी कर दी। 76वें मिनट में इंटर के लिए एलेसांद्रो बास्तोनी ने एक गोल जरूर किया लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।

एटलेटिको, न्यूकैसल भी अंतिम 16 में

पहले लीग में 3-3 से ड्रॉ खेलने के बाद एटलेटिको मैड्रिड ने दूसरे लेग में शानदार वापसी की। घरेलू मैदान पर क्लब ब्रुगे को 4-1 से हराकर स्पेनिश क्लब अंतिम 16 में पहुंच गया। अहम मुकाबले में अलेक्जेंडर सॉरलोथ ने हैट्रिक लगाई जबकि एक गोल जॉनी कार्डोसो ने किया।

एक अन्य मैच में न्यूकैसल यूनाइटेड ने काराबाग एफके को 3-2 से हराया। दोनों लेग मिलाकर 9-3 के कुल स्कोर से न्यूकैसल ने अंतिम 16 में जगह बनाई। पहले लेग में उन्होंने 6-1 की बड़ी जीत दर्ज की थी।

वहीं जर्मन क्लब बायर लेवरकुसेन ने ग्रीस के ओलंपिकोस के खिलाफ दूसरे लेग में गोलरहित ड्रॉ खेला। हालांकि पहले लेग में 2-0 की जीत के दम पर लेवरकुसेन भी चैंपियंस लीग के अंतिम 16 में पहुंच गया।

Prev Article
2026 विश्व कप से पहले मैक्सिको में सुरक्षा बढ़ी

Articles you may like: