🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

झारखंड में मुर्शिदाबाद के फेरीवाले की 'हत्या', विरोध में बेलडांगा में राष्ट्रीय राजमार्ग और रेल सेवाएं बाधित

परिजनों का आरोप है कि बांग्लाभाषी होने की वजह से ही अन्य राज्य में उसके साथ मारपीट की गयी।

By Moumita Bhattacharya

Jan 16, 2026 14:07 IST

पहले ओडिशा उसके बाद तमिलनाडु के बाद अब झारखंड में मुर्शिदाबाद के प्रवासी फेरीवाले की कथित तौर पर हत्या का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुर्शिदाबाद के बेलडांगा के सुजापुर कुमारपुर ग्राम पंचायत इलाके का रहने वाला फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करता था। वह काम के सिलसिले में ही झारखंड गया था।

बताया जाता है कि गुरुवार को झारखंड में उसके किराए के कमरे से ही उसका शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बेलडांगा में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार की सुबह से ही राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे लाइन को अवरुद्ध कर विरोध-प्रदर्शन किया।

परिवार का आरोप

अलाउद्दीन के परिजनों का आरोप है कि बांग्लाभाषी होने की वजह से ही अन्य राज्य में उसके साथ मारपीट की गयी। आरोप है कि बदमाशों ने गला घोंटकर अलाउद्दीन की हत्या कर दी। बाद में हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया।

घटना के विरोध में शुक्रवार की सुबह बेलडांगा के स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। डालखोला-बकखाली 12 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया। बीच सड़क पर टायर जलाकर रास्ते विरोध जताया गया। बता दें, राष्ट्रीय राजमार्ग 12 उत्तरबंगाल को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क मानी जाती है। इस सड़क के ही अवरुद्ध होने की वजह से भारी जाम लग गयी। कोलकाता से उत्तर बंगाल जाने वाली बड़ी संख्या में गाड़ियां जहां-तहां फंस गयी।

मुख्यमंत्री से मिलने की मांग

साथ ही बेलडांगा रेलवे स्टेशन पर भी विरोध जताया गया। इस वजह से लालगोला-सियालदह शाखा पर रेल सेवाएं प्रभावित हुई। रेलवे ट्रैक पर बांस डालकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भाजपा शासित राज्य में बार-बार मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों को हमले का शिकार बनना पड़ रहा है। उनकी मांग है कि जब तक मुख्यमंत्री आकर उनसे नहीं मिलती हैं, तब तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा।

भाजपा का निशाना

इस घटना के संबंध में अपने X हैंडल से भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने पोस्ट किया है कि 2 से 3 घंटों से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। रेलमार्ग भी अवरुद्ध है। राज्य पुलिस को सिर्फ स्वार्थ सिद्धि के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस राज्य के लोगों को सुरक्षा देने में अक्षम है। यहीं पश्चिम बंगाल की वास्तविक तस्वीर है। वहीं भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी हमला बोलने का मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने राज्य पुलिस से तुरंत प्रदर्शनकारियों को हटाकर परिस्थिति को नियंत्रण में लाने की मांग की है।

Prev Article
ED को अभिषेक बनर्जी की खुली चुनौती, बोले– 'हमारे पास भी हैं सबूत'

Articles you may like: