ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी बॉलीवुड स्टार के घर पर फायरिंग की गयी है। पहले भी कई बार सिनेमा स्टार्स के घर फायरिंग की घटना घट चुकी है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर, जहां उनकी बहन खुशबू पाटनी और उनके पिता रहते हैं, पर शुक्रवार की रात को अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। इस घटना के सामने आने के बाद से हंगामा मच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि शुक्रवार की अहले सुबह दिशा पाटनी के घर पर हमला किया गया था।
हालांकि इस हमले में किसी को चोट आने की कोई खबर नहीं आयी है। दावा किया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गिरोह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी बॉलीवुड स्टार के घर पर फायरिंग की गयी है। इससे पहले भी कई बार सिनेमा स्टार्स के घर फायरिंग की घटना घट चुकी है -
सलमान खान - इस कड़ी में सबसे पहला नाम जिस स्टार का आता है, वह है सलमान खान। 14 अप्रैल 2024 की सुबह उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई। सलमान के घर व बराम्दे पर गोलियों के स्पष्ट निशान देखे गये थे। जिस समय यह फायरिंग हुई थी, कहा जाता है कि उस समय सलमान अपने घर पर ही मौजूद थे। इस घटना के बाद से ही सलमान खान की सुरक्षा को पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा बढ़ा दी गयी है।
कपिल शर्मा - हाल ही में कपिल शर्मा के कनाडा में खुले कैफे पर एक दिन सुबह अचानक फायरिंग होने की खबर सामने आयी। इस खबर ने देशभर में मौजूद कपिल शर्मा के फैंस को परेशान कर दिया था। कपिल शर्मा के कैफे पर 10 जुलाई की सुबह पहली बार हमले की खबर आयी थी। पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि एक बार फिर से हमला होने की जानकारी मिली।
एल्विश यादव - हमलावारों से यूट्यूबर एल्विश यादव का घर भी नहीं बच पाया था। 17 अगस्त की अहले सुबह, जब सड़कों पर भीड़भाड़ कम होती है, तब एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर हमलावारों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसायी। हमले के समय एल्विश यादव घर पर नहीं थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एल्विश के पिता ने बताया था कि हमलावारों ने करीब 24-25 गोलियां चलायी थी।