नई दिल्ली-पटना फेस्टिवल स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस : त्योहारों पर घर जाने में नहीं होगी परेशानी, जानिए रूट व टाइमिंग

दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया है।

By Moumita Bhattacharya

Oct 07, 2025 20:01 IST

दीवाली हो या छठ पूजा, काम के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोग अपने-अपने घर जाने की तैयारियां करने लगते हैं। अगर इस साल आपने भी अपने घर और परिवार के साथ त्योहार मनाने का मन बना लिया है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस (New Delhi-Patna Vande Bharat Express) चलाने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी उत्तरी रेलवे (Northern Railways) ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर दी।

अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक प्रेस वार्ता देख सकते हैं।

ट्रेन की टाइमिंग

नई दिल्ली से पटना के बीच फेस्टिवल स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन त्योहारों के सीजन में यात्रियों को घर वापस लौटने का आरामदायक विकल्प उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से किया जाएगा। पटना से यह ट्रेन 11 अक्तूबर को और नई दिल्ली से यह ट्रेन 12 अक्तूबर को खुलेगी। इस ट्रेन का संचालन 11 अक्तूबर से 17 नवंबर के बीच लगातार किया जाएगा। नई दिल्ली से पटना के बीच की लगभग 1000 किमी की दूरी को तय करने में इस नई दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को लगभग 13 घंटों का समय लगेगा।

  1. नई दिल्ली से पटना (ट्रेन नंबर 02252) : यह ट्रेन सुबह 8.35 बजे खुलेगी जो रात 9.30 बजे पटना पहुंचेगी।
  2. पटना से नई दिल्ली (ट्रेन नंबर 02251) : यह ट्रेन सुबह 10 बजे खुलेगी जो रात 11.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

रुट व ठहराव -

  1. अलीगढ़ जंक्शन
  2. कानपुर सेंट्रल
  3. प्रयागराज जंक्शन
  4. पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन
  5. बक्सर
  6. आरा

कितना है किराया?

वंदे भारत एक्सप्रेस इस समय भारत की सबसे चर्चित ट्रेनों में से एक है। कम समय में आरामदायक तरीके से लंबी दूरी तय करने के लिए इस ट्रेन को पसंद किया जा रहा है। हालांकि नई दिल्ली-पटना फेस्टिवल स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस के किराए के संबंध में रेलवे की तरफ से कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन संभावना जतायी जा रही है कि 16 कोच वाली फेस्टिवल स्पेशल इस ट्रेन का किराया यात्रियों के पॉकेट पर बहुत ज्यादा दबाव नहीं डालेगी।

Next Article
दिल्ली का लाल किला मेट्रो स्टेशन अनिश्चितकाल के लिए बंद, क्या है वैकल्पिक रास्ता?

Articles you may like: