ममता बनर्जी कालीघाट स्थित अपने आवास से निकलकर शेखावत मेमोरिय स्कूल पहुंचीं, जहां मतगणना चल रही है। प्रारंभिक रुझान देखने के बाद उन्होंने तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा था कि काउंटिंग 'धीमी' हो रही है। उनका आरोप था कि आयोग कई केंद्रों के रुझान जारी नहीं कर रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि सूर्यास्त के बाद परिणामों में बदलाव हो सकता है।
इसके बाद लगभग 3:30 बजे वह अचानक अपने विधानसभा क्षेत्र के गणना केंद्र में पहुंचीं। सूत्रों के अनुसार, वहां से अब वे लोकभवन की ओर रवाना हो रही हैं।
Read Also | सूर्यास्त के बाद आप जरूर जीतेंगे, Wait & Watch : पार्टी कार्यकर्ताओं को ममता बनर्जी ने दिया कौन सा संदेश?
ममता बनर्जी के शेखावत मेमोरियल स्कूल पहुंचने के बाद अतिरिक्त केंद्रीय बलों की तैनाती की गई। इस दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी जिससे माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। शाम 4 बजे तक के रुझानों के अनुसार भाजपा 198 सीटों पर आगे चल रही है जबकि तृणमूल 89 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
इसके अलावा कांग्रेस 2 सीटों पर, AJP 2 सीटों पर, CPI(M) 1 सीट पर और ISF 1 सीट पर आगे है। बता दें, शुरुआती रुझान देखने के बाद ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर कहा कि वह शाम तक परिणामों के रुझान पर नजर रखेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों के एजेंट्स को मतगणना केंद्र न छोड़ने का निर्देश भी दिया।
हालांकि, शेखावत मेमोरियल स्कूल से उन्होंने इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी।