🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बैरकपुर मतगणना केंद्र में बवाल, तृणमूल उम्मीदवारों पर हमले के आरोप से मचा हड़कंप

विशेष पर्यवेक्षक के निर्देश पर जांच तेज, जिला प्रशासन और पुलिस को सौंपी जिम्मेदारी।

By रजनीश प्रसाद

May 04, 2026 16:47 IST

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में मतगणना के दौरान बैरकपुर के राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में हंगामे की घटना सामने आई है। अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के दो उम्मीदवारों पर हमले का आरोप लगा है जिसके बाद भारत निर्वाचन आयोग ने तत्काल रिपोर्ट तलब की है।

यह घटना दोपहर के समय हुई जब मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिखी। इसके बाद मतगणना केंद्र में अचानक तनाव बढ़ गया। यहां नैहाटी, बीजपुर, जगद्दल, भाटपाड़ा, बैरकपुर, नोआपाड़ा और आमडांगा विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना चल रही थी।

आरोप के मुताबिक बीजपुर से तृणमूल उम्मीदवार सुबोध अधिकारी के साथ मतगणना केंद्र के अंदर मारपीट की गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उन्हें केंद्र से बाहर निकलना पड़ा। वहीं नोआपाड़ा के उम्मीदवार तृणांकुर भट्टाचार्य के साथ भी मारपीट का आरोप है। बताया जा रहा है कि पुलिस और केंद्रीय बलों की मौजूदगी के बावजूद उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। आरोप है कि पीछे से उनकी शर्ट खींचकर थप्पड़ मारे गए।

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आयोग के विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन और विशेष पुलिस पर्यवेक्षक को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

फिलहाल इस घटना के बाद मतगणना केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आयोग की ओर से विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Articles you may like:

Election